logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, पंजाब के राजपुरा के पास हुआ हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। फिलहाल इस घटना से हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग

कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के राजपुरा में एक ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पंजाब के राजपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के साथ हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगी है और यह घटना सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। 

 

IANS की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

यह भी पढ़ें: जितनी मजबूत सरकार, उतनी कम चली UP विधानसभा; पिछले 5 साल में सिर्फ 83 दिन चला सदन

धुएं का गुबार

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे धूं-धूं कर जल रहे हैं और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। ट्रेन के पास सैंकड़ों की संख्या में लोग खड़े हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेन के आगे के डिब्बों में आग लगी हुई है। 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें