भारत की चेयरमैनशिप में हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का सफल समापन हो गया। लगभग सभी विदेशी मेहमान अपने-अपने देश लौट चुके हैं। मगर, इस बीच देश में सरकार और विपक्ष के बीच समिट में रखे गए खाने को लेकर वाद-विवाद हो रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन के डिनर के मेन्यू में शाकाहारी खाने को लेकर कांग्रेस ने आलोचना की, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के ऊपर पलटवार किया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता
राहुल गांधी
ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
की तरफ से आयोजित डिनर के खाने के मेन्यू को लेकर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर छोले भटूरे की फोटो शेयर करते हुए कहा, 'जानकारी के लिए बता दें कि 80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं। भारतीय मांसाहारी खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। और मेरी बहन के हाथों से बनाए गए छोले भटूरे भी।'
यह भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में ABVP, NSUI ने किसे बनाया उम्मीदवार? देखिए लिस्ट
गिगिराज सिंह ने क्या रहा?
राहुल गांधी के इसी बयान पर गिगिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को खाने पर राजनीति करने के बजाय ब्रिक्स डेलीगेशन को अपने घर नॉन-वेजिटेरियन डिनर पर बुलाना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी जानबूझकर डिनर पालिटिक्स करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने जिस दमदारी के साथ ब्रिक्स का नेतृत्व किया, ऐसे में राहुल गांधी तो कुछ बोल नहीं सकते।'
'अपने घर बुलाकर नॉनवेज खाना खिलाते'
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'G20 में भी देश के व्यंजनों को मेहमानों को खिलाकर प्रमोट किया गया था और ब्रिक्स में भी देश के व्यंजनों को शामिल किया गया। गांवों में लोग अपने ही देसी पकवानों को पकाकर खिलाते हैं। अच्छा होता कि राहुल गांधी सभी डेलीगेट्स को अपने घर बुलाकर नॉनवेज खाना खिलाते।'
यह भी पढ़ें: 'भूतिया' बंगला क्यों बन गया RPF एसोसिएशन का दफ्तर? रेलवे नहीं ले रहा सुध
गिगिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जैसे मलेशिया के प्रधानमंत्री को अपने घर बुलाया वैसे ही सारे डेलीगेट्स को बुलाकर रेड से लेकर येल्लो मीट खिलाते।