logo

ट्रेंडिंग:

आग लगते ही इंडिगो फ्लाइट से थाईलैंड भागे थे गोवा क्लब के मालिक, जांच में खुलासा

गोवा नाइट क्लब में आग लगने के कुछ ही देर में सौरभ और गौरव लूथरा इंडिगो फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे।

gaurav and saurabh luthra social media

गौरव लूथरा और सजय लूथरा Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

गोवा के एक नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात लगी भीषण आग में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले की जांच में पुलिस को कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। पता चला है कि नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा ने ठीक उसी समय थाईलैंड की फ्लाइट बुक की, जब फायर ब्रिगेड और पुलिस क्लब में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थी।

 

पुलिस ने बताया कि 6 और 7 दिसंबर की दरम्यानी रात में 1:17 बजे दोनों भाइयों ने मेकमाईट्रिप ऐप से टिकट बुक किए। उस समय गोवा पुलिस और दमकल विभाग अरपोरा स्थित क्लब में अभी भी रेस्क्यू कर रहे थे। कुछ घंटे बाद दोनों भाई दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 6E 1073 से फुकेट (थाईलैंड) के लिए रवाना हो गए। फ्लाइट सुबह 5:30 बजे उड़ी थी।

 

यह भी पढ़ें: 2 करोड़ कैश, गहने, कार, होटल; DSP कल्पना वर्मा पर ठगी के कौन से आरोप लगे?

 

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में बुधवार को दोनों भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। उन्होंने कोर्ट से चार हफ्ते की सुरक्षा और थाईलैंड से दिल्ली लौटने तक गिरफ्तारी से राहत मांगी है।

अजय गुप्ता को पकड़ा

क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को गोवा पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा। पहले इन्हें गायब बताया गया था और इनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। दिल्ली में मेडिकल जांच के बाद इन्हें गोवा ले जाया जाएगा, जहां इनकी गिरफ्तारी होगी और पूछताछ की जाएगी। चौथा मालिक सुरिंदर कुमार खोसला ब्रिटिश नागरिक है, उसके खिलाफ भी LOC जारी किया गया है।

ड्राइवर का नंबर किया इस्तेमाल

जांच में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई। सौरभ और गौरव लूथरा जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे, वह सिम उनके पुराने ड्राइवर राम हरि सिंह के नाम पर था। एनडीटीवी की टीम उस पते पर गई तो राम हरि सिंह वहां नहीं मिले। बाद में फोन पर बात हुई तो सिंह ने बताया कि वह 2020 में लॉकडाउन से पहले तक सौरभ लूथरा के ड्राइवर थे। लॉकडाउन के बाद उन्हें कभी बुलाया ही नहीं गया। सिंह ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि उनके नाम पर कोई सिम है। पिछले पांच साल से लूथरा परिवार से कोई संपर्क नहीं है।

गाड़ियां हैं गायब

पुलिस को यह भी शक है कि 2020 तक लूथरा भाइयों के पास सिर्फ तीन गाड़ियां थीं, लेकिन भागने से पहले उनके पास चार से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां थीं। अब सारी गाड़ियां गायब हैं। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ये गाड़ियां जानबूझकर हटाई तो नहीं गईं।

 

यह भी पढ़ें: गोवा क्लब वाले लूथरा ब्रदर्स फरार, क्या प्रत्यर्पण संधि के कारण पकड़े जाएंगे?

गोवा में करोड़ों का घर

लूथरा परिवार का गोवा में दो साल पहले करोड़ों रुपए खर्च करके बनाया गया बड़ा-सा नया घर अब पूरी तरह खाली पड़ा है। वहां सिर्फ एक कुत्ता मिला। दोनों भाइयों के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस अभी भी जारी है। जांच जारी है और पुलिस जल्द ही दोनों भाइयों को भारत वापस लाने की कोशिश कर रही है।

Related Topic:#Goa

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap