logo

ट्रेंडिंग:

नाइट क्लब अग्निकांड: सभी मृतकों की हुई पहचान, 20 कर्मचारी व 5 पर्यटक की गई जान

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मृतकों की पहचान हो गई है। सबसे अधिक पांच मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे। वहीं चार विदेशी नागरिक भी शामिल है। गोवा घूमने गए दिल्ली के चार लोगों की भी जान गई है। इनमें से तीन एक ही परिवार से थे।

Goa Night Club News

अग्निकांड के बाद नाइट क्लब का मंजर। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

नॉर्थ गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में जान गंवाने वाले 25 लोगों की पहचान हो गई है। मृतकों में 20 होटल कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं। जान गंवाने वाले पांच पर्यटकों में चार दिल्ली के रहने वाले थे। इनमें से तीन एक ही परिवार के थे। पांचवें पर्यटक की पहचान कर्नाटक के रहने वाले इशाक के तौर पर हुई है। 

 

पांच लोगों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बाकी शवों को सुरक्षित रखा गया है। छह घायलों में से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अभी तक 17 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। मृतकों में तीन झारखंड, पांच उत्तराखंड, नेपाल और दिल्ली के चार-चार, तीन असम, महाराष्ट्र और यूपी के दो-दो, कर्नाटक और बंगाल के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

 

गोवा पुलिस ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अरपोरा-नागोआ के सरपंच रोशन रेडकर को हिरासत में लिया गया है। गोवा पुलिस ने अंजुना पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता- 2023 की धारा 105, 125, 125(a), 125(b), 287 समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोग
मृतकों के नाम  कहां के रहने वाले
मोहित झारखंड
प्रदीप महतो झारखंड
बिनोद महतो झारखंड
राहुल तांती असम
सतीश सिंह उत्तराखंड
मनोजित मल असम
चूरना बहादुर पुन नेपाल
सुरेंदर सिंह उत्तराखंड
सुभाष छेत्री दार्जिलिंग-पश्चिम बंगाल
जितेंद्र सिंह उत्तराखंड
सुमित नेगी उत्तराखंड
मनीष सिंह उत्तराखंड
विवेक कटवाल नेपाल
सबिन नेपाल
सुनील कुमार यूपी
दिगंबर पटिर असम
रोहन सिंह यूपी
डोमिनिक महाराष्ट्र
मनोज जोरा महाराष्ट्र
सुदीप नेपाल
इशाक कर्नाटक
सरोज जोशी दिल्ली
विनोद कुमार दिल्ली
अनीता जोशी दिल्ली
कमला जोशी दिल्ली

 

सरकार ने तीन अधिकारियों पर गिराई गाज

नॉर्थ गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट ग्लब में शनिवार की रात भड़की आग में कुल 25 लोगों की जान गई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक 23 लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। दमकल विभाग को दो शव नाइट क्लब के अंदर और बाकी 23 शव अंडरग्राउंड में मिले थे। अंडरग्राउंड में मिले शवों पर जलने के निशान नहीं है। माना जा रहा है कि इनकी मौत दम घुटने से हुई है।

 

 

 

 

रविवार की शाम गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने आरोपियों और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटे के भीतर ही गोवा सरकार ने 2023 में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब को संचालन शुरू करने की अनुमति देने के आरोप में तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिराई है। 

 

सीएम के निर्देश पर तत्कालीन पंचायत निदेशक सिद्धि तुषार हरलंकर, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तत्कालीन सदस्य सचिव डॉ. शमिला मोंटेइरो और अरपोरा-नागोआ ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव रघुवीर बागकर को निलंबित कर दिया गया है।

 

Related Topic:#Goa#Fire Accident

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap