logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पापा पैसा नहीं देते थे', बंदूक की नोक पर बेटे ने बाप से ही लूट लिए 10 लाख रुपये

दिल्ली में एक बिजनेसमैन से मास्क पहनकर आए दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 10 लाख रुपये छिन लिए। पुलिस ने जब आरोपी की पहचान की तो पता चला कि आरोपी बिजनेसमैन का बेटा ही है।

Representative image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामना आया है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को लूट लिया। दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी कि उसके साथ लूट की घटना हो गई है। पीड़ित ने बताया कि बंदूक की नोक पर कुछ बदमाशों ने उससे 10 लाख लूट लिए हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन कहानी में ट्वीस्ट तब आया जब आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित बिजनेसमैन का बेटा ही था। 

 

यह घटना पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की है। मंगलवार सुबर करीब 9 बजे मास्क लगाकर आए दो बदमाशों ने मुखर्जी नगर के एक बिजनेसमैन को बंदूक की नोक पर धमकाया और 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बिजनेसमैन अपने जीजा को पैसा देने के लिए जा रहा था, जो उसके बिजनेस पार्टर ने उसे दिया था। इस बीच स्कूटी पर दो बदमाश आए और पैसा लूटकर चले गए। 

 

यह भी पढ़ें: फिर आएगी आफत! बारिश, ओले और तूफान बढ़ाएंगे परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

सीसीटीवी की मदद से खुलासा

बिजनेसमैन ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मास्क पहन कर आए दो लोगों ने उन पर पिस्टल तान दी और उन्हें डराने के लिए हवाई फायर भी किए। इस दौरान बिजनेसमैन डर गया। इस दौरान आरोपी और उसके साथी ने बिजनेसमैन से 10 लाख रूपये छिने और मौके से फरार हो गए। 

 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लक्ष्मी नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार झा व अन्यों ने बेहद बारीकी से करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इस बीच सीसीटीवी की जांच करते हुए टीम आनंद विहार बस अड्डे तक पहुंच गई। यहां पहुंचकर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अपना नकाब हटाया।

बेटा निकला चोर

पुलिस ने यह सीसीटीवी फुटेज पीड़ित जितेंद्र को दिखाई। इसको देखते ही पीड़ित ने तुरंत अपने बेटे को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ ही समय में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बेटे ने बताया कि उसके पिता उसे खर्च के लिए पैसा नहीं देते थे। इसलिए उसने यह फैसला लिया और पिता को ही लूट लिया। 

सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोहित कुमार तिवारी और पंकज नामक आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी वारदात के बाद आनंद विहार आईएसबीटी से बस में सवार होकर बिहार के लिए निकल गए हैं। सूचना के बाद एक टीम को फौरन बिहार के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच टीम ने पीछा करते हुए लखनऊ टोल प्लाजा के पास से बस में दो आरोपी मोहित कुमार व पंकज को दबोच लिया।

 

यह भी पढ़ें: देश में जनगणना का काम शुरू; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह ने भरा फॉर्म

45 हजार में मिली थी पिस्टल

पुलिस ने चोरी किए हुए 10 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिसन ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने पिता की ही प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले दो दोस्तों को तैयार किया। एक दोस्त ने 45 हजार रुपये में बिहार के मुंगेर से पिस्टल का इंतजाम किया। जिस समय यह वारदात हुई उस समय बेटा स्कूटी चला रहा था। पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें