logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हथिनीकुंड बैराज के सारे गेट खुले, दिल्ली से पंजाब तक में बाढ़ का खतरा

हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज में पानी बढ़ने से सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली अलर्ट पर है और पंजाब में राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Hathni Kund Barrage

बाढ़, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हरियाणा में भी लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण यमुनानगर जिले में स्थित हथिनीकुंड बैराज में रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आ गया। इसके बाद प्रशासन ने बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए। सुबह 9 बजे जलस्तर 3 लाख 29 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया है। फ्लड गेट खोले जाने से दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। अगले कुछ घंटे पंजाब और दिल्ली वालों को इस आफत का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही हरियाणा में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

 

हथिनीकुंड बैराज के फ्लड गेट खोलने के बाद अब दिल्ली पर खतरा बढ़ गया है। इस सीजन का सबसे ज्यादा पानी बैराज में दर्ज किया गया है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सायरन बजाकर लोगों को यमुना नदी के किनारे जाने से मना किया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यमुना के आसपास वाले इलाकों में अपने पशुओं को भी लेकर न जाएं। दिल्ली सरकार को भी अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली सरकार को निचले इलाके खाली करवाने के लिए कहा गया है। 

बाढ़ की चपेट में पंजाब

सतलुज, ब्यास और रावी नदी में पानी बढ़ने से पंजाब के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अब तक पंजाब के कुल 9 जिलों में बाढ़ आ चुकी है। फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला के लोग इस आफत का सामना कर रहे हैं। सरकार ने जो आंकडे़ जारी किए हैं उनके अनुसार, अब तक कुल 1312 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। पंजाब में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।  रावी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 

राहत बचाव कार्य जारी

पंजाब में बाढ़ से निपटने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन, सेना, NDRF, SDRF के साथ-साथ स्थानीय लोग मिलकर बचाव कार्य में जुटे हैं। NDRF, SDRF और पंजाब पुलिस ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

 

इस आफत से राहत मिलती भी नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए CM भगवंत मान ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से रुका हुआ 60,000 करोड़ रुपए का फंड तुरंत जारी करने की मांग की है।

हरियाणा में भी संकट

हरियाणा में भी लगातार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राज्य में कई नदियां उफान पर हैं। आज सुबह से ही पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका भी जताई है। हथिनीकुंड बैराज खुलने से यमुना के आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह 8 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। टांगरी, घग्गर, मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। 

Related Topic:#Rains#Punjab News

और पढ़ें