logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुनिया में किस देश का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली? भारत को लगा झटका

सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान निचले पायदान पर हैं, जबकि बाग्लादेश की भी स्थिती कुछ अच्छी नहीं है।

Henley Passport Index 2025

भारत का पासपोर्ट। Photo credit- Freepik

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट जारी हो गई है। यह लिस्ट भारत के लिए मायूसी लेकर आई है, क्योंकि देश के शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग में पांच पायदान निचे फिसल गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के इसको लेकर एक लिस्ट जारी की है।

 

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के मुताबिक, दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में भारत की रैंकिंग पांच पायदान गिरकर 80वें से 85वें स्थान पर आ गई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने सभी 199 देशों के पासपोर्ट की सबसे शक्तिशाली से सबसे कमजोर लिस्ट जार की है। इसमें 199 पासपोर्ट को उन गंतव्यों की संख्या के मुताबिक रैंक किया जाता है, जहां वीजा-मुक्त पहुंचा जा सकता है। यह लिस्ट इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के टिमैटिक डेटा पर आधारित है।

 

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारक 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकता है। भारत की रैंगिंग गिनी और नाइजर के बराबर है।

 

लिस्ट में सबसे टॉप पर कौन सा देश?

 

इस लिस्ट में सिंगापुर का पासपोर्ट पूरा दुनिया में सबसे सबसे मजबूत पासपोर्ट है। हेनले के मुताबिक, सिंगापुर का पासपोर्ट रखने वाला व्यक्ति दुनिया भर में 195 देशों की वीजा फ्री यात्रा कर सकता है।

 

सिंगापुर के बाद जापान का पासपोर्ट दूसरे नंबर का मजबूत पासपोर्ट है। जापानी पासपोर्ट धारक 193 देशों की वीजा फ्री यात्रा कर सकता है। तीसरे और चौथे नंबर पर फिनलैंड-फ़्रांस हैं, जिनके पासपोर्ट से 192 देशों की यात्रा की जा सकती है। इसके बाद जर्मनी (192 देश), इटली (192 देश), दक्षिण कोरिया (192 देश), स्पेन (192 देश), ऑस्ट्रिया (191 देश) और डेनमार्क (191 देश) का स्थान आता है।

 

हेनले एंड पार्टनर्स के अनुसार, 2015 से 2025 के बीच वेनेजुएला के बाद अमेरिका दूसरा सबसे बड़ा गिरावट वाला देश है। 

 

लिस्ट में सबसे नीचे कौन सा देश?

 

साल 2025 की लिस्ट में हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान 103वें स्थान पर है। पाकिस्तान के साथ में भी 103वें स्थान पर है। दोनों देशों के पासपोर्ट धारक 33 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं, इराक (31 देश), सीरिया (27 देश) और अफगानिस्तान के पासपोर्ट से 26 देशों की यात्रा की जा सकती है।

Related Topic:#India passport

और पढ़ें