logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं संगीनों का साया, कहीं रंग से सराबोर लोग, कैसी होली मना रहा भारत?

देशभर में पूरे जोश के साथ आज होली मनाई जा रही है। करोड़ों लोग रंग में डूबे हुए एक-दूसरे से गले मिल रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। देश के कुछ हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

ladies at holi

होली पर हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेती युवतियां, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज होली के मौके पर देश के कोने-कोने में रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। कहीं रंगों से होली खेली जा रही है, कहीं फूल से तो कहीं मिट्टी और कीचड़ से भी। देश के तमाम नेताओं से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी है। ज्यादातर नेता अपने-अपने क्षेत्र में अपने परिवार और समर्थकों के साथ जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि होली का एक ही संदेश है कि एकता से देश अखंड रहेगा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पूरी होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मस्जिदों को तिरपालों से ढका गया है और फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे हैं। सबसे संवेदनशील कहे जा रहे संभल में प्रशासन ने फैसला किया है कि दोपहर 2:30 बजे तक होली खेली जाएगी, जुलूस निकाले जाएंगे और ढाई बजे के बाद जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी।

 

कहां, क्या हो रहा है?

 

 

Live Updates

March 14, 13:54

होली के बाद शुरू हुई जुमे की नमाज

रमजान के महीने में आज दूसरे जुमे की नमाज है। दोपहर तक होली खेले जाने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में जुमे की नमाज पढ़ी गई।

 

March 14, 13:17

हिमाचल के सीएम सुक्खू की होली

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पार्टी के अन्य नेता साथ में होली खेलते नजर आए।

 

March 14, 13:03

अखिलेश यादव की होली

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सैफई में अपने समर्थकों के बीच होली मनाते नजर आए।

 

March 14, 12:53

SSB जवानों की होली

जम्मू-कश्मीर में तैनात SSB के जवानों ने कुछ यूं मनाई होली।

 

March 14, 12:51

अलीगढ़ में तैनात है RAF

अलीगढ़ की जामा मस्जिद के पास रैपिड ऐक्शन फोर्स की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की कोई ऐसी घटना न हो जिससे शांति भंग हो। आज ही जुमे की नमाज भी पढ़ी जानी है।

 

March 14, 12:23

संभल में क्या हो रहा है?

संभल में जिन रास्तों से होली के जुलूस निकलने हैं, वहां की मस्जिदों की तिरपालों से ढका गया है। प्रशासन ने पहले ही कहा है कि ढाई बजे तक जुलूस निकालने की अनुमति है, उसके बाद जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे।

 

March 14, 12:20

दिल्ली में सुरक्षा सख्त

होली के मौके पर पूरी दिल्ली में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने की वजह से पुलिस ने दोनों धर्मों के लोगों से बातचीत करके पहले से ही प्लान तैयार किया है, ताकि किसी तरह की कोई अड़चन न आए।

 

March 14, 12:17

क्या बोले योगी आदित्यनाथ?

गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जिनकी सनातन धर्म में है। सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है। होली का एक ही संदेश है कि एकता से देश अखंड रहेगा। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना पूरी होगी। सनातन धर्म का विरोध करने वालों ने प्रयागराज महाकुंभ के माध्यम से सनातन धर्म के साथ-साथ भारत की शक्ति (समर्थ) देखी है। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एक घाट पर जुटे और त्रिवेणी के महासंगम में महास्नान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें न तो जाति का भेदभाव है और न ही किसी क्षेत्र का।’

March 14, 12:16

इमरान मसूद की होली

UP की सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने अपने समर्थकों के संग होली मनाई।

Related Topic:#Holi

और पढ़ें