logo

मूड

ट्रेंडिंग:

JEE एडवांस में हो कितना नंबर कि IIT में मिले एडमिशन? कैटेगरी के लिए कटऑफ जानिए

जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। लाखों छात्रों ने इस परीक्षा की तैयारी की थी। जानिए हर कैटेगरी के छात्रों के लिए कितने नंबर होना जरूरी है, साथ ही यह भी जान लीजिए कि किस छात्र ने टॉप किया है।

JEE Advanced result

प्रतीकत्मक तस्वीर,Photo Credit- Gemini

जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आज जारी हो गया है। इस एग्जाम का कटऑफ भी अब सार्वजनिक है। कॉमन रैंक लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस कटऑफ के आधार पर छात्रों को परिक्षा पास करने के लिए 360 में से 92 नंबर लाना चाहिए। तभी छात्र किसी कॉलेज में एडमिशन करा पाएंगे। इस साल जेईई एडवांस्ड एग्जाम में बिहार के शुभम कुमार ने टॉप किया है। शुभम कुमार ने रिजल्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।

 

जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को हुई थी, जिसमें कुल 1,79,694 छात्रों ने भाग लिया। अब सारे उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग और आईआईटी की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। कटऑफ लिस्ट हर कैटेगरी के छात्रों के लिए अलग-अलग बताई गई है। जानकारी के लिए बता दें, कटऑफ वह सूची होती है जिसमें परीक्षा के न्यूनतम अंक बताए जाते हैं। इन अंकों के आधार पर छात्र रैंक लिस्ट में शामिल हो पाता है। उसी रैंक के जरिए छात्र आईआईटी विश्वविद्यालयों में एडमिशन ले पाता है। 

 

यह भी पढ़ें: 19 साल से कम उम्र में मां बनीं देश की 6.7 प्रतिशत महिलाएं, समझिए कितना है खतरा

 कम से कम कितना नंबर हैं जरूरी होना चाहिए?

 

कॉमन रैंक लिस्ट - 92

ओबीसी (OBC) रैंक लिस्ट - 82
जनरल-EWS रैंक लिस्ट - 82
एससी (SC) रैंक लिस्ट - 46
एसटी (ST) रैंक लिस्ट - 46
 दिव्यांग (PwD) - 46

जेईई एडवांस्ड के लिए कितने प्रतिशत जरूरी

कॉमन रैंक लिस्ट - 25.5 प्रतिशत
ओबीसी (OBC) रैंक लिस्ट - 22.78 प्रतिशत
जनरल-EWS रैंक लिस्ट - 22.78 प्रतिशत
एससी (SC) रैंक लिस्ट - 12.78 प्रतिशत
एसटी (ST) रैंक लिस्ट - 12.78 प्रतिशत

 दिव्यांग (PwD) - 6.39 प्रतिशत

 

यह भी पढ़ें: NPPA ने 30 दवाइयों के तय किए दाम, नई दरें जान लीजिए

किसने किया टॉप?

जिसमें 56 हजार से अधिक उम्मीदवार सफल रहे हैं। इनमें बिहार के शुभम कुमार ने सबसे ज्यादा 330 नंबर हासिल किए हैं। शुभम ने ही इस एग्जाम में टॉप किया है। शुभम ने 360 में से 330 नंबर हासिल किए हैं, जिससे वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में एडमिशन करा पाएंगे। स परीक्षा में कबीर छल्लर ने दूसरा स्थान हासिल किया है, जिन्होंने 329 नंबर प्राप्त किए हैं। इसके अलावा इस परीक्षा में जतिन चाहर 319 नंबर हासिल कर तीसरे स्थान पर आए हैं।

 

टॉप करने वाले शुभम कुमार ने कहा, 'मैं पिछले दो साल से जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था। मुझे उम्मीद थी कि मेरी मेहनत सफल होगी और मुझे अच्छी रैंक दिलाएगी। अब जब मैंने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है तो बहुत खुशी हो रही है।'

Related Topic:#National News

और पढ़ें