भारतीय वायु सेना (IAF) के एक विंग कमांडर ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हनीट्रैप में फंसकर देश की संवेदनशील जानकारी शेयर कर दी। इस आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 31 मई 2026 को IAF अफसर को गिरफ्तार किया था। 5 महीने पहले गिरफ्तार किए गए IAF अफसर के मामले में पुलिस ने अब कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें खुलासा हुआ है कि अफसर ने न्यूड तस्वीरों के लालच में देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी एजेंट को लीक की थीं।
आरोपी विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल ने पाकिस्तानी महिला जासूस को लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती, राजस्थान में सैन्य अभ्यास और ड्रोन यूनिट की क्षमताओं से जुड़ी जानकारी तक दे दी। युद्ध के समय सेना कहां तैनात हो सकती है, इससे जुड़े दस्तावेज के पन्ने भी भेजे। उसने हर न्यूड फोटो के बदले वॉर प्लान का एक नया पेज देने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में FAA का हवाई संकट क्या है, उड़ानों पर रोक क्यों? लाखों लोग प्रभावित
चार्जसीट में क्या लगा है आरोप?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल इस चार्जशीट में चार्जशीट में आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी हैंडलर ने अधिकारी को मैलवेयर (जासूसी सॉफ्टवेयर) भेजा था। इसके जरिए वह गोपनीय सैन्य जानकारी तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता था।
जांच के मुताबिक, 30 मई को गिरफ्तार किया गया अधिकारी 12 जनवरी से 1 अप्रैल 2026 के बीच पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। आरोप है कि महिला ने उसे अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के मोबाइल फोन और लैपटॉप में जासूसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने का निर्देश दिया था। इसका मकसद उन डिवाइस से डेटा हासिल करना था।
ड्रोन यूनिट से जुड़ी जानकारी की शेयर
आरोप है कि अफसर ने ड्रोन यूनिट में कितने लोग हैं, वह कैसे काम करती है और उसकी क्या क्षमताएं हैं, ड्रोन के परीक्षण, कितनी देर तक उड़ सकते हैं और निशाना कैसे तय करते हैं, इसका ब्योरा भी उसने शेयर की। मामला मई 2026 में सामने आया था। इस मामले में वायुसेना अधिकारियों की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने 30 मई 2026 को विंग कमांडर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
कैसे पकड़ा गया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी तब पकड़ में आया जब उसे अपने ऑफिस में सिक्योरिटी ने रोका। वह ऑफिस में जा रहा था और सिक्योरिटी ने चेक किया तो उसके पास आईफोन मिला, जो वहां अलाउड नहीं था। अफसर एक सीक्रेट आउटफिट को हेड कर रहा था इसलिए फोन रखना सख्त मना था। इसके बाद फोन की जांच हुई तो वॉट्सएप चैट और जानकारी शेयर करने का पूरा मामला सामने आ गया। IAF को पता चला और दिल्ली पुलिस को जानकारी दी गई।