logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी में होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट, आज कैसा है मौसम का हाल?

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में शनिवार को दिन गर्मी भरा बीतने वाला है। हालांकि, इसमें बताया गया है कि आज शाम को भी तेज और ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

Imd weather forecast today

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देशभर में सर्दियों का दौर खत्म हो गया है। गर्मी अब लोगों को अपना अहसास करवाने लगी है। मगर, लोगों को शाम-सुबह हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की शाम को तेज हवाएं चली, जिससे मौसम और सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि आने वाले कुछ दिनों में यूपी समेत 18 राज्यों में तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में शनिवार को दिन गर्मी भरा बीतने वाला है। हालांकि, इसमें बताया गया है कि आज शाम को भी तेज और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। IMD ने दिल्ली में 15 मार्च से मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'भारत हमारा दोस्त है', होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान ने भारतीय हितों का किया वादा

उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी, मगर आज मौसम खराब रहने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज बादलों छाए रह सकते हैं, जिससे कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य और दक्षिण भार में भीषण गर्मी का दौर चल गया है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: बढ़ेगा इंडिगो का किराया, कंपनी लगाएगी एक्स्ट्रा फ्यूल सरचार्ज

इन राज्यों में बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, सौराष्ट्र और कच्छ में 13 मार्च को, ओडिशा में 13 और 14 मार्च को, झारखंड में 14 और 15 मार्च को लू से भीषण उष्ण लहर चलने की संभावना है, जिसके बाद स्थिती में सुधार होगा। अरुणाचल प्रदेश में 13 मार्च को और 14 से 16 मार्च के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। 

 

 

 

 

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 13 और 16 मार्च को, असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों में 15 और 16 मार्च को ओलावृष्टि के साथ-साथ, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें