logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज, भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट

पिछले 24 घंटो में देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है और कई जगहों पर तो बारिश के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई।

Noida Weather IMD PTI

नोएडा में बारिश के बाद का हाल। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है और पिछले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कहीं जलभराव देखने को मिला तो कहीं सड़कों पर बारिश के कारण लंबा जाम देखने को मिला। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 30 जुलाई को भी उत्तर, मध्य, पूर्व, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में सबसे अधिक बारिश का असर देखने को मिला। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी तेज बारिश दर्ज की गई। उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन कई शहरों में जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हुई। 

 

यह भी पढ़ें: एडमिशन नहीं मिला तो हैक कर ली IIT की वेबसाइट, फिर बोला- स्किल दिखा रहा था

 

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को सुबह के समय ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। 

यूपी-बिहार में कई जिलों के लिए अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

 

बिहार में भी आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। पिछले एक दिन में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही।  

पहाड़ी राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के कारण सड़कें प्रभावित हुईं और कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आईं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की बात कही है। 

 

पूर्वोत्तर में कैसे हैं हालात?

पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून अभी भी पूरी तरह सक्रिय है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में आज भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। असम में पहले से बाढ़ प्रभावित कई जिलों में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और लगातार बारिश के कारण नदियों के जलस्तर पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। 

 

यह भी पढ़ें: न न करते कैसे जंग में कूदा सऊदी अरब? कूटनीति और पाकिस्तान... कुछ भी नहीं आया काम

 

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा विदर्भ, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र के लिए तो रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। आज भी इन राज्यों में बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट पर है। 

 

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी आज बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मॉनसूनी सिस्टम के प्रभाव से अलग-अलग राज्यों में दिनभर बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। कई स्थानों पर तेज हवा और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। 

Related Topic:#Weather Today#Rains

और पढ़ें