logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-यूपी से सर्दी खत्म हो गई? मौसम विभाग ने खुद ही बताया

उत्तर भारत में अब मौसम बदलने लगा है। लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत तो जरूर मिली है लेकिन अभी सर्दी खत्म नहीं हुई है।

IMD weather update

मौसम का हाल। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पूरे उत्तर भारत में अब मौसम बदलने लगा है। लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत तो जरूर मिली है लेकिन अभी सर्दी खत्म नहीं हुई है। शुक्रवार की ही तरह शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप निकलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दो पश्चिमी डिस्टर्बेंस के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी के दौरान कुछ स्थानों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

 

अपने डेली बुलेटिन में मौसम विभाग ने बताया है कि ओडिशा, पंजाब के कुछ जिलों में घना से बहुत घना कोहरा होगा। यहां की दृश्यता 50 मीटर तक होगी, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों में घना कोहरा देखा गया। हालांकि यहां की दृश्यता 50-199 मीटर रही।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: आगे बढ़ा और चला दी गोलियां, CCTV फुटेज में दिखा कैसे हुई AAP नेता की हत्या

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पंजाब में न्यूनतम तापमान 0-5°C रहा; हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 5-10°C रहा तथा उत्तर पश्चिम भारत, मध्य, पूर्व एवं पूवोत्तर भारत के शेष भागों में कई स्थानों पर 10-15°C रहा। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 0°C से कम रहा।

 

यह भी पढ़ें: 'सपने न देखना जुर्म है,' परीक्षा पे चर्चा पर PM मोदी का छात्रों को संदेश

सामान्य रहेगा मौसम का मिजाज

भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पूर्व राजस्थान में सीकर जिले में रहा, जहां का तापमान 4.5°C दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद अगले 3 दिनों में 2-4°C की थोड़ी बहुत बढोतरी हो सकती है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap