logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

LIVE: 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर वंदे मातरम की गूंज, देशभर में जश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। दिल्ली-NCR में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पढ़ें लाइव अपडेट।

Narendra Modi

लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया और देश को 13वीं बार लगातार संबोधित किया। इस साल का विषय 'युवा शक्ति फॉर विकसित भारत' है। देश में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जा रहा है। पहली बार समारोह में वंदे मातरम लाइव गाया गया। 21 तोपों की सलामी देश में बनी 105 मिमी हल्की फील्ड गन से दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर देश की निगाहें टिकी हैं।

कैप्टन सोनिया सिंह चौहान प्रधानमंत्री के साथ लाल किले की प्राचीर पर नजर आईं। दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने फूलों की बारिश की। समारोह में लगभग 5,000 खास मेहमान और 2,500 एनसीसी कैडेट शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि भारत तरक्की के नए मुकाम छू रहा है और 140 करोड़ नागरिकों के साथ यह सफर और तेज होगा। देश में कैसे आजादी का जश्न मनाया जा रहा है, पढ़ें पल-पल की खबर।

पढ़ें लाइव अपडेट

7:47 am

पूरा देश नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा, 'आज हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पूरा देश एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।'

7:45 am

लाल किले पर पहली बार पूरा वंदे मातरम की धुन बजी

लाल किले पर आयोजित समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया गया।

7:44 am

प्रधानमंत्री मोदी ने 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी। स्वदेशी 105mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करने वाली इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास है और गन पोजीशन ऑफिसर नायब सूबेदार (गनरी में असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर) अनुतोष सरकार हैं।

 

7:29 am

हर दौर में याद रहेंगे महात्मा गांधी, राजघाट में जब पीएम ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी हर दौर में प्रासंगिक रहेंगे। 

 

7:28 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे लाल किला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए लाल किले पहुंचे। वहां उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।

6:50 am

लाल चौक पर तिरंगा ही तिरंगा

गुजरात के अहमदाबाद से आए पर्यटक अरुण हरयाणी ने अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगा और श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

6:49 am

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी फहराया तिरंगा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मैं क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करता हूं। मैं यही अपील करना चाहता हूं कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है और देश के लिए जीने का अर्थ है कि हम जहां भी हैं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें।'

6:47 am

रक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

 

6:46 am

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई

हरियाणा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। सघन चेकिंग की जा रही है।

Related Topic:#Independence Day

और पढ़ें