logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिंधु समझौता निलंबित, फिर भी भारत ने पाक को दी संभावित बाढ़ की जानकारी

भारत का पाकिस्तान को बाढ़ को लेकर चेतावनी देना अपने आपमें बढ़ी घटना है क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को भारत सरकार ने स्थगित कर दिया था।

Indus Waters Treaty

बगलिहार बांध। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में अगाह किया हैसोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई हैभारत का पाकिस्तान को बाढ़ को लेकर चेतावनी देना अपने आपमें बढ़ी घटना है क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को भारत सरकार ने स्थगित कर दिया था।

 

सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया हैसमाचारपत्र ‘द न्यूजने भी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है

 

यह भी पढ़ें: CISF ने शुरू की पहली महिला कमांडो यूनिट, जानिए क्या है खासियत

कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, भारत या पाकिस्तान की ओर से इस घटनाक्रम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैवहीं, आमतौर पर दोनों देशों के बीच बाढ़ या नदी में पानी छोड़ने की जानकारी सिंधु जल आयुक्त के जरिए साझा की जाती हैसूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया हैइस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह चेतावनी दी

भारत की तरफ से पहला बड़ संपर्क!

खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मई में पाकिस्तान-भारत के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क हैइसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर चेतावनी जारी की हैबता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए थेइसी में 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल था

 

यह भी पढ़ें: वसंत दुपारे केस: बच्ची से रेप, फांसी की सजा, दोबारा क्यों खुलेगा केस?

सिंधु जल संधि क्या है?

सिंधु जल संधि 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल के बंटवारे और उपयोग को नियंत्रित करती रही हैपाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने 30 अगस्त तक पाकिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी हैएनडीएमए की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब देश मॉनसून की बारिश से जूझ रहा है, जिसमें शनिवार तक 788 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 1,018 लोग घायल हुए हैं

 

Related Topic:#Indus Water Treaty

और पढ़ें