logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हमारा कोई लेना-देना नहीं', शेख हसीना के कार्यक्रम पर भारत सरकार ने दिया जवाब

शेख हसीना के कार्यक्रम के बारे में बांग्लादेश की ओर से पूछे गए सवालों पर अब भारत सरकार ने कहा है कि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Sheikh Hasina

शेख हसीना, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश से भागने के बाद से ही भारत में हैं। पहली बार वह सार्वजनिक तौर पर मीडिया को संबोधित करने जा रही हैं। 5 अगस्त को उनके इस संबोधन के बारे में बांग्लादेश की आपत्तियों पर अब भारत ने भी जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि शेख हसीना के इस कार्यक्रम का भारत सरकार से कोई लेना देना नहीं है। भारत सरकार का कहना है कि यह कार्यक्रम 'प्राइवेट मीडिया एंटिटी' की ओर से आयोजित किया जा रहा है और सरकार इसमें व्यक्त किए जाने वाले विचारों का समर्थन नहीं करती है।

 

बुधवार यानी 5 अगस्त को ही शेख हसीना के इस्तीफे के 2 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर शेख हसीना मीडिया को संबोधित करने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपने देश यानी बांग्लादेश लौटेंगी। ऐसे में उनके इस कार्यक्रम पर बांग्लादेश समेत पूरी दुनिया के तमाम देशों की नजरें टिकी हुई हैं। इससे पहले बांग्लादेश की सरकार के विदेश मामलों की राज्यमंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा था कि भारत सरकार को शेख हसीना के इस कार्यक्रम के बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'जेल हो या हत्या, बांग्लादेश लौटूंगी', शेख हसीना ने बताया दिसंबर प्लान

भारत ने क्या कहा?

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को इसके बारे में भारत सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा, 'आप जिस बातचीत की बात कर रहे हैं, वह कार्यक्रम एक निजी मीडिया संस्थान की ओर से आयोजित किया जा रहा है। सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे प्लेटफार्म पर व्यक्ति किए जाने वाले विचारों का भी भारत सरकार किसी तरह से कोई समर्थन नहीं करती है।'

बांग्लादेश की मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा था, 'हम भारत के साथ प्रगतिशील रवैया लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम इसे खराब नहीं करना चाहते हैं और मेरा मानना है कि भारत भी ऐसा ही चाहता है। इसलिए भारत को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह शेख हसीना के इस कार्यक्रम का समर्थन करता है या नहीं।' बता दें कि इस मुद्दे पर बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी और बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर के बीच सोमवार को हुई एक मीटिंग में भी इस मामले पर चर्चा हुई थी। 

 

यह भी पढ़ें: घुसपैठ, गिरफ्तारी और अपराध, बांग्लादेश बॉर्डर पर बाड़ लगाना इतना जरूरी क्यों है?

क्या है शेख हसीना का प्लान?

दिल्ली में होने जा रहा यह कार्यक्रम ऐसा पहला मौका होगा जब शेख हसीना सार्वजनिक तौर पर सबके सामने आएंगी। इससे पहले वह एलान कर चुकी हैं कि वह दिसंबर तक अपने देश लौटेंगी। वह अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग प्लेटफार्म के जरिए अपनी बात रखती रही हैं और अपने खिलाफ आए अदालती फैसलों को भी राजनीतिक बदला करार देते हुए खारिज किया है। बता दें कि कई मामलों में बांग्लादेश की अलग-अलग अदालतों ने शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है। 

Related Topic:#Sheikh Hasina

और पढ़ें