logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुश्मनों को पानी में मिलाने को नेवी तैयार! समुद्र में दागीं मिसाइलें

भारतीय नौसेना ने कहा कि भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए 'हर समय, कहीं भी, हर तरह से' युद्ध के लिए तैयार है।

Indian Navy

भारतीय नौसेना। Photo Credit (@IndianNavy)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत थल और नौसेना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं। सेनाएं दुश्मन के दिनों में डर बैठाने के लिए युद्धाभ्यास कर रही हैं। इसी क्रम में अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने रविवार को कई एंटी-शिप मिसाइल की फायरिंग की है। 

 

इंडियन नेवी ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को फिर से प्रमाणित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से देश के समुद्री सीमा की रक्षा करने के लिए जंग के लिए तैयार है। साथ ही नेवी ने कहा, भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए 'हर समय, कहीं भी, हर तरह से' युद्ध के लिए तैयार है।

 

 

निशाना बनाने का अभ्यास

इस तरह की कवायद के तहत प्रतिद्वंद्वी के पोतों को निशाना बनाने का अभ्यास किया जाता है। बता दें कि इससे पहले भारतीय नौसेना ने स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात किया था। नेवी का यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक रणनीतिक संकेत माना जा रहा है। 

 

देशभर में भारी नाराजगी

 

दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। आतंकी हमले को लेकर देशभर में भारी नाराजगी है। पूरा देश इस इंतजार में है कि कब और कैसे भारत आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान को करारा जवाब देगा।   

 

इसी को लेकर भारत की तीनों सेनाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। 


और पढ़ें