logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक मिनट में बुक होंगे डेढ़ लाख से ज्यादा टिकट, रेवले ने बनाया यह खास प्लान

रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए अपने यात्री आरक्षण सिस्टम (PRS) में बड़ा बदलाव किया है।

Train Ticket टिकट

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Grok

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन रेलवे में हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं लेकिन ट्रेन टिकट बुक करना कई बार चुनौती बन जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए अपने यात्री आरक्षण सिस्टम (PRS) में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने 2,200 से ज्यादा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का डेटा नए नेक्स्ट जेनरेशन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में ट्रांसफर कर दिया है। इससे IRCTC की वेबसाइट और रेलवे के टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग पहले के मुकाबले पांच गुना तक तेज हो सकेगी। 

 

रेलवे का कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन सिस्टम साल 1986 में शुरू हुआ था। समय के साथ इसमें कई बदलाव किए गए, लेकिन यात्रियों की संख्या और ऑनलाइन टिकट बुकिंग का दबाव लगातार बढ़ता गया। पुराना PRS सिस्टम साल 2010 से पुराने सर्वर और Open VMS प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा था। अब नए सिस्टम से टिकट बुक करते समय सर्वर डाउन होने, पेमेंट फेल होने और लंबा इंतजार करने जैसी परेशानियां कम होने की उम्मीद है। खासकर तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री के सरकारी घर में हुई चोरी, 600 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 7 लाख कैश गायब

 

सिस्टम धीमा पड़ जाता था

 त्योहारों और तत्काल टिकट बुकिंग के समय वेबसाइट पर अचानक ट्रैफिक बढ़ने से सिस्टम धीमा पड़ जाता था। अब रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) ने इसे आधुनिक क्लाउड आधारित तकनीक पर तैयार किया है। इस नए सिस्टम की खासियत यह है कि जरूरत के हिसाब से इसकी क्षमता बढ़ाई जा सकती है।

तेजी से बुक होंगे टिकट

नए सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत इसकी टिकट बुकिंग क्षमता है। पुराने सिस्टम में एक मिनट में करीब 32 हजार टिकट बुक किए जा सकते थे, जबकि नए सिस्टम में एक मिनट में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुक करने की क्षमता होगी। यानी पहले के मुकाबले लगभग पांच गुना ज्यादा टिकट बुक हो सकेंगे। इससे तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान वेबसाइट पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। 

 

इसके अलावा नया सिस्टम हर मिनट 40 लाख से ज्यादा लाइव पूछताछ को संभाल सकेगा, जबकि पुराने सिस्टम की क्षमता करीब 4 लाख पूछताछ प्रति मिनट थी। इससे ट्रेन, सीट और टिकट की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी हासिल करना भी आसान होगा।

दलालों और बॉट्स पर भी लगेगी लगाम

रेलवे ने नए सिस्टम में टिकट बुकिंग की सुरक्षा को भी मजबूत किया है। इसके तहत आधार और OTP वेरिफिकेशन को बेहतर बनाया गया है, ताकि दलाल और ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर यानी बॉट्स के जरिए बड़ी संख्या में टिकट बुक करने वालों पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा यात्रियों को अपनी पसंद की सीट चुनने में आसानी होगी। IRCTC की वेबसाइट पर कम किराये वाले दिनों की जानकारी भी दिखाई जाएगी, जिससे यात्री अपनी यात्रा की तारीख के हिसाब से कम खर्च में टिकट बुक कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें: बागपत में जमीन के लिए भाई की हत्या, पेट्रोल से जलाया शव, अवशेष भी फेंके

नई वेबसाइट से भी मिलेगी सुविधा

भारत में ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। आज करीब 90 फीसदी आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। ऐसे में रेलवे की नई व्यवस्था का सीधा फायदा करोड़ों यात्रियों को मिल सकता है। IRCTC की नई वेबसाइट में भी बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाया गया है, ताकि कम समय में टिकट बुक किया जा सके। रेलवे के नए PRS सिस्टम और वेबसाइट को मिलाकर यात्रियों को तेज, सुरक्षित और बेहतर टिकट बुकिंग का अनुभव देने की तैयारी है। 

Related Topic:#Indian railways

और पढ़ें