logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन उठा रहा सोनम रघुवंशी का खर्च? जमानत मिलने के बाद खुद किए कई बड़े खुलासे

इंदौर के राजा रघवंशी की हत्या मामले में जमानत पर रिहा सोनम रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह नेपाल नहीं गई हैं।

Sonam Raghuvanshi

सोनम रघुवंशी, Photo Credit: Social Media

मध्यप्रदेश के इंदौर का चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में मुख्य आरोपी और मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने अब मीडिया के सामने आकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वह नेपाल नहीं भागी थी। सोनम ने कहा कि उनके बारे में झूठ फैलाया जा रहा है और जनता अफवाह पर भरोसा ना करे। सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंसी की हत्या के मामले में आरोपी हैं और फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। 

 

जेल से रिहा होने के बाद सोनम शिलॉन्ग में रह रही है। सोनम ने वहां के एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मैं शिलॉन्ग में ही हूं। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि उनका फिलहाल इंदौर जाने का कोई प्लान नहीं है। सोनम ने कहा कि वह इस मामले में जांच में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कोर्ट की कार्यवाही में पूरा सहयोग किया है। आगे भी करती रहूंगी।'

 

यह भी पढ़ें: 'नमाज पढ़कर आ रहा था, गोली मार दी', दिल्ली में UP जैसा 'इंसाफ' चाहता है परिवार

राजा के भाई ने लगाया था आरोप

राजा रघुवंशी का परिवार सोमन रघुवंशी की जमानत का विरोध कर रहा है। हालांकि, कोर्ट ने सोनम को जमानत दे दी है। इसके बाद राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया था कि सशर्त जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद सोनम देश छोड़कर नेपाल भाग गई है। उन्होंने मामले की CBI जांच कराने की भी मांग की थी।

 

हालांकि, सोमन में इन आरोपों के बाद साफ जवाब दिया है कि वह नेपाल नहीं गई हैं। उन्होंने कहा कि वह जमानत की शर्तों का पालन कर रही हैं। सोनम ने कहा, 'कोर्ट ने जमानत के लिए जो भी शर्तें रखी हैं,  मैंने हमेशा उनका पूरी तरह पालन किया है और मैं उस दायरे को कभी नहीं तोड़ूंगी।'

कौन उठा रहा सोनम का खर्च?

सोनम ने इंटरव्यू में साफ किया कि वर्तमान में वह शिलॉन्ग में ही रह रही है। उन्होंने कहा कि मैं शिलॉन्ग से बाहर बिल्कुल नहीं गई हूं। इसके साथ ही उनसे इंटरव्यू में खर्च को लेकर भी सवाल किया गया। इस सवाल के जवाब में सोनम ने कहा कि उसके बारे में मैं कुछ नहीं बताना चाहती। सोनम ने कहा कि खर्च उनका निजी मामला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से शिलॉन्ग के भीतर अपने सटीक रहने के स्थान को सार्वजनिक नहीं कर सकती।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा था मौलवी, ATS ने मधुबनी से किया गिरफ्तार, जांच शुरू

हत्या पर क्या बोली?

इंटरव्यू में सोनम से उनके पति की हत्या के बारे में भी पूछा गया। इस बारे में जवाब देते हुए सोनम ने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। अभी मेरा केस ट्रायल में चल रहा है। मैंने कोर्ट का हमेशा सहयोग किया है। हालांकि, उन्होंने नेपाल भागने के आरोपों का खंडन किया। 


सोनम रघुवंशी की शादी 2025 में राजा रघुवंशी से हुई थी। इसके बाद वह अपने पति के साथ हनीमून पर कई थी। हनीमून के दौरान ही सोनम के पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की चर्चा पूरे देश में हुई थी। सोनम रघुवंशी इस मर्डर के बाद कुछ दिन गायब रही थी लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब कोर्ट में वह अपने पति की हत्या के मामले में ट्रायल का सामना कर रही है।  


और पढ़ें