logo

मूड

ट्रेंडिंग:

संजय कपूर पर पोस्ट करना पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर 'द स्किन डॉक्टर' गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने संजय कपूर के परिवार की शिकायत पर चर्चित इन्फ्लुएंसर डॉक्टर नीलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उन्हें गिरफ्तारी के 5 घंटे बाद जमानत मिल गई है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

सोशल मीडिया पर बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चित इन्फ्लुएंसरऔर डॉक्टर नीलम सिंह की मुश्किलें बढ़चती हुई नजर आ रही हैं। नीलम सिंह उर्फ द स्किन डॉक्टर को दिल्ली पुलिस ने एकट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर के परिवार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर अब यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। 

 

ANI ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कपूर परिवार की शिकायत के बाद दिल्ली के वसंत कुंज थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि द स्किन डॉक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे पोस्ट किए, जिनसे परिवार की छवि खराब हुई और निजी मामलों को लेकर विवादित दावे किए गए।

 

यह भी पढ़ें: '11 करोड़ कमाई, 60 करोड़ कहां से खर्च किए?' BJP ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

 

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, उद्योगपति संजय कपूर की पिछले साल इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी संपत्ति, वसीयत और पारिवारिक मामलों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हुए, जिनमें कपूर परिवार को लेकर सवाल उठाए गए। पुलिस का कहना है कि इन्हीं पोस्ट्स को आधार बनाकर कार्रवाई की गई।

कोर्ट से मिली राहत

दिल्ली पुलिस ने नीलम सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कस्टडी की मांग की लेकिन देर रात हुई सुनवाई में कोर्ट ने डॉक्टर नीलम सिंह को जमानत दे दी। कोर्ट ने फिलहाल जांच में सहयोग करने की शर्त पर राहत दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में फटकार लगाई और पूछा कि गिरफ्तारी के लिए उन पर किसने दबाव बनाया था?

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक रूप से जानवर काटने पर लगा बैन, सर्टिफिकेट जरूरी

 

पिछले साल हुई थी मौत

संजय कपूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। पिछले साल इंग्लैंड में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से उनके परिवार को लेकर कई दावे सामने आ रहे हैं। संजय कपूर देश के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते थे और वह ऑटो सेक्टर में एक बड़ा नाम थे। उनकी पत्नी के कारण वह अक्सर सुर्खियों में भी रहते थे।

 

सोशल मीडिया पर अब डॉक्टर नीलम सिंह की गिरफ्तारी पर नई बहस छिड़ गई है। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक पक्ष का कहना है कि किसी भी व्यक्ति या परिवार पर बिना प्रमाण आरोप लगाना गलत है, वहीं दूसरे पक्ष ने अपने विचार जाहिर करने की आजादी से जोड़ा है। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट्स के डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Related Topic:

और पढ़ें