logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या पेमेंट न होने की वजह से चीन की ओर मुड़ा था जहाज? सरकार ने दिया जवाब

शुक्रवार को ईरान से भारत क्रूड ऑयल लेकर आ रहा एक जहाज चीन की तरफ मुड़ गया था। अब भारत सरकार ने इस पर सफाई दी है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को उन खबरों का खंडन किया है कि ईरान से आने वाला कच्चा तेल ले जा रहा एक जहाज पेमेंट न मिलने के कारण चीन की ओर मोड़ दिया गया। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके कहा कि ये रिपोर्टें 'तथ्यात्मक रूप से गलत' हैं। मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया में संकट के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने ईरान से कच्चे तेल सुरक्षित कर लिया है और पेमेंट में कोई रुकावट नहीं है।

 

ये बयान उस घटना के बाद आया जब ईरानी कच्चा तेल ले जा रहा एक टैंकर गुजरात के वडिनार टर्मिनल की ओर जा रहा था लेकिन बीच में उसने अपना रास्ता बदलकर चीन के डोंगयिंग की ओर कर लिया। मंत्रालय ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि शिपिंग दस्तावेजों में वह जगह लिखी होती है जहां जहाज को जाना होता है लेकिन कार्गो जहाज बीच यात्रा में 'व्यापार की बेहतरी और ऑपरेशनल फ्लेस्लिबिलिटी' के आधार पर अपना रास्ता बदल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'विनम्रता से गुजर जाओ', ईरान ने बता दिया कि होर्मुज से गुजरने का तरीका

कच्चे तेल की कमी नहीं

मंत्रालय के पोस्ट में लिखा है- 'भारत 40 से ज्यादा देशों से कच्चा तेल आयात करता है। कंपनियों को पूरी आजादी है कि वे व्यावसायिक फैसलों के आधार पर अलग-अलग जगहों और स्रोतों से तेल खरीद सकें।' मंत्रालय ने यह भी दोहराया कि आने वाले महीनों के लिए भारत की कच्चे तेल की जरूरत पूरी तरह सुरक्षित है।

मंत्रालय ने एलपीजी सप्लाई से जुड़ी खबरों का भी जवाब दिया। उसने कहा कि ईरान से 44 हजार मीट्रिक टन एलपीजी ले जा रहा जहाज ‘सी बर्ड’ गुरुवार को मंगलौर पहुंच गया था और अभी वहां सामान उतार रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट में स्थिति सामान्य

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में कुछ दिक्कतें आई हैं लेकिन भारत का समुद्री यातायात लगातार बना हुआ है। फरवरी 28 के बाद से भारत से जुड़े कम से कम 8 जहाज इस महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य से गुजर चुके हैं।


यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने किन दो लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया?

 

इस महीने की शुरुआत में ईरान ने भारत को आश्वासन दिया था कि होर्मुज में भारतीय हित सुरक्षित हैं। ईरान के भारत स्थित आधिकारिक हैंडल ने X पर लिखा था- 'हमारे भारतीय मित्र सुरक्षित हाथों में हैं, कोई चिंता न करें।' ग्रीन सानवी, शिवालिक, नंदा देवी, पाइन गैस समेत कई जहाज सफलतापूर्वक हार्मुज से गुजर चुके हैं।


और पढ़ें