logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुपवाड़ा के करनाह-तंगधार में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, कई घायल

जम्मू और कश्मीर के टीटवाल-सिमरी रोड पर हुए हादसे में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। हादसे में मारे गए लोगों को तंगधार के सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

Kupwara Accident Case

कुपवाड़ा में भीषण सड़क हादसा। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में करनाह-तंगधार इलाके की टीटवाल-सिमरी रोड पर हुए सड़क हादसे में कम से कम 5 लोगों मौत हो गई है। हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों के शवों को तंगधार के पास करनाह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया जा रहा है।

हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं है। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है और दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने प्रार्थना की है कि मृत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिली।

अब तक सामने आई तस्वीरों के मुताबिक गाड़ी मुख्य सड़क से अनियंत्रित होकर नदी के पास खाई में जा गिरी। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। स्थानीय पर लोगो ने पहुंचकर गाड़ी से लोगों को निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक लोगों की जान जा चुकी थी। शवों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम का साथ दिया है। 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है, घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।  घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। 

 

Related Topic:#Jammu and Kashmir

और पढ़ें