मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी 19 अक्टूबर को देश के 9 राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज आंधी भी चलने की चेतावनी जारी किया गया है। IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और मैदानी इलाकों में बिजली और वज्रपात की भी आशंका है।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है।
यह भी पढ़ें: PGI और AIIMS के PG डॉक्टरों को बिना परीक्षा या इंटरव्यू के मिलेगी नियुक्ति
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। इसके अलावा हवा भी 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा।
वहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, देवरिया और बलिया में हल्की बारिश का हो सकती है।
बिहार-झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीन, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार और मुंगेर में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।
इसके अलावा झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, सरायकेला में तेज बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी और कराईकल में 24 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी है। यहां कहीं-कही भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।