असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वायुसेना की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।
जोरहाट के डिप्टी कमिश्नर जय शिवानी ने बताया कि वायुसेना ने प्रशासन को सूचना दी है। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। विमान में कितने जवान सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
भारतीय वायुसेना ने कहा है कि जैसे ही ज्यादा जानकारी मिलेगी, वह सार्वजनिक की जाएगी। अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: असम IAF हादसे में जान गंवाने वाले 5 अधिकारी कौन हैं? पूरी लिस्ट
हादसे में मारे गए अधिकारी कौन हैं?
वायुसेना ने बताया कि इस दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सर्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर खेमाराम कुमावत और अग्निवीर दानिश आलम ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान गंवाई।
वायुसेना ने क्या कहा है?
वायुसेना ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पांचों जवान शहीद हो गए। हादसे का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना के बाद रनवे के पास विमान दो हिस्सों में टूटा हुआ दिखाई दिया। मलबे के पास आग लग गई थी, जिसे बचाव दल ने काबू में कर लिया।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को कितना नुकसान? IAF चीफ ने सब बता दिया
जिस विमान में हादसा हुआ, उसकी खासियत क्या?
एएन-32 एक ट्विन इंजन वाला सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान है। भारतीय वायुसेना इसे सामान ढोने, लॉजिस्टिक्स और ऊंचे इलाकों समेत दूर-दराज के इलाकों में कई तरह के कामों के लिए इस्तेमाल करती है।