logo

ट्रेंडिंग:

'2 महीने से नहीं भरी गई करिश्मा कपूर की बेटी की फीस', हाई कोर्ट पहुंचा मामला

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बेटी की फीस करीब दो महीने से नहीं भरी गई है। यह दावा उनके वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में किया। करिश्मा कपूर के बच्चे अमेरिका में पढ़ते हैं। मामले को अगले हफ्ते सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

Karisma Kapoor

अभिनेत्री करिश्मा कपूर। (Photo Credit: Insta/Karisma Kapoor)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिग्गज उद्योगपति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का विवाद अदालत में विचाराधीन है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी समायरा और बेटे कियान ने याचिका दाखिल की है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हक मांगा है। इस बीच समायरा और कियान के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में बताया कि पिछले दो महीने से समायरा की फीस नहीं भरी गई है।

 

वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने करिश्मा कपूर के बच्चों का हाई कोर्ट में पक्ष रखा। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक जेठमलानी ने कहा कि वैवाहिक आदेश के तौर पर यह खर्च संजय को उठाना था। मगर बच्चों की संपत्ति प्रिया कपूर के पास है। अब यह उन्हीं पर निर्भर है। बता दें कि करिश्मा के बच्चे अमेरिका में पढ़ते हैं। 

 

यह भी पढ़ें:  नीली साड़ी वाली अभिनेत्री की अश्लील फोटोज हुईं वायरल, कौन हैं वह?

 

उधर, प्रिया कपूर के वकील राजीव नायर ने करिश्मा कपूर के बच्चों के दावे को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के सभी खर्चों को पूरा कर दिया गया है। इस मामले को उठाने का उद्देश्य यह है कि ये अखबारों की सुर्खियां बने। 

 

बता दें कि अदालत संजय कपूर की संपत्ति प्रिया कपूर को ट्रांसफर करने से रोकने से जुड़ी करिश्मा कपूर के बच्चों की अंतरिम निषेधाज्ञा आवेदन पर सुनवाई कर रही थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने कहा, 'मैं नहीं चाहती कि यह सुनवाई नाटकीय हो।'

 

यह भी पढ़ें: मिजान जाफरी 7 साल में नहीं दे पाए 1 हिट, 'दे दे प्यार दे 2' से चमकेगी किस्मत!

 

इस साल जून महीने में संजय कपूर की लंदन में पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। इसके बाद संजय कपूर के परिवार में संपत्ति विवाद उभरा। उनकी मां ने प्रिया कपूर पर कई आरोप जड़े। बाद में अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय कपूर की वसीयत में जालसाजी करने का आरोप लगाया। अब अगले सप्ताह मामले की सुनवाई होगी। 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap