logo

ट्रेंडिंग:

J-K: कुलगाम में मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षाबलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर हो गए हैं। 2 जवानों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

Kashmir

कुलगाम में एक बार फिर आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन क्लीन (तस्वीर-PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

जम्मू और कश्मीर के कुलगांव में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। बेहिबाग इलाके के कद्देरगांव में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में 2 जवान भी जख्मी हो गए हैं। सुरक्षाबल इस इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। खुफिया जानकारी मिली है कि कई आतंकी इस इलाके में सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों ने करीब 2 आतंकियों घेर लिया है। उन्हें सरेंडर के लिए कहा जा रहा है। अभी यह एनकाउंटर जारी है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। 

क्यों हुई मुठभेड़?
सुरक्षाबलों को यह खुफिया जानकारी मिली थी कि इस इलाके में 4 से 5 आतंकी छिपे हैं। स्थानीय पुलिस के साथ एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन सुरक्षाबलों ने लॉन्च की। जैसे ही आतंकियों को भनक लगी, उन्होंने सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया, जवाबी कार्रवाई में कुछ आतंकी ढेर हो गए।

एनकाउंटर के बाद कैसा है हाल?
कुलगाम में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। कुछ आतंकियों के अभी छिपे होने की आशंका है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान गश्ती कर रहे हैं। इलाके को सीज कर दिया गया है। 



क्या कश्मीर में होने वाला है?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नजर कश्मीर पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कश्मीर की स्थिति पर एक बैठक करने वाले हैं। बैठक में कश्मी प्रशासन और सेना के अधिकारी शामिल हो सकते हैं। गृह मंत्रालय ने 16 जून 2024 को हुई बैठक में भी स्पष्ट निर्देश दिया था कि आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाई जाए। 


कश्मीर में कब-कब हुए हैं हाल में मुठभेड़?

नवंबर में भी कई जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आईं। 2 नवंबर को अनंतनाग के कोकरनाग में 2 आंतकी मारे गए। इसी दिन श्रीनगर के खनयार इलाके में 1 आतंकी मारा गया। 5 नवंबर को बांदी पोरा में एक आतंकी ढेर हुआ। 9 नवंबर को सोपोर में 1 आतंकी मारा गया। 8 नवंबर को सोपोर में 2 आंतकी मारे गए। 6 नवंबर को भी 1 आतंकी कुपवाड़ा में मारा गया। 


 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap