logo

ट्रेंडिंग:

अरविंद केजरीवाल से राहुल गांधी तक, देशभर के नेताओं ने कैसे मनाई होली?

आज पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ है। इस खास मौके पर देश नेता भी पीछे नहीं हैं, वे सोशल मीडिया पर होली मनाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

Rajnath Singh and Rahul Gandhi Holi celebration photo

राजनाथ सिंह और राहुल गांधी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आज पूरा देश होली के रंग में डूबा है। इस खास मौके पर आम हो या खास हर कोई बड़े उत्साह के साथ होली खेल रहा है और सभी को शुभकामनाएं दे रहा है। इस मौके पर देश के नेता भी पीछे नहीं हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी होली के रंगों में डूबे हैं।

 

अरविंद केजरीवाल ने जहां अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। वहीं राजनाथ सिंह और राहुल गांधी भी गुलाल लगाकर होली मनाते दिखे। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

देशभर के नेताओं के होली मनाने के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। चाहे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हों या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वैग के साथ काले चश्मे में दिखे। इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक गाना भी गाया। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।

 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 16 लाख रुपये का चाय-नाश्ता किसने कर लिया?

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'होली के मौके पर सभी देशवासियों को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं के साथ बहुत अन्याय हुआ, साजिश रची गई, लेकिन अदालत ने साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है।'

राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने ढोल बजाया और सभी के साथ मिलकर खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें: विनोद तावड़े और आठवले के अलावा दो नाम और किसके हैं? BJP ने 4 और कैंडिडेट उतारे

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया। इस मौके पर उन्होंने सभी देशवासियों को प्यार से भरी और नफरत से दूर रहने वाली होली की शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली 2026 के मौके पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों के साथ मिलकर जमकर होली मनाई।

यह भी पढ़ें: 'मुझे सरकारी शोक संदेश पढ़ने के लिए नहीं चुना है...', FIR पर भड़के श्रीनगर के MP

 

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि होली का त्योहार सभी लोगों की जिंदगी में खुशियों और रंगों से भर दे। उन्होंने कामना की कि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बने और राज्य सरकार को प्रदेश की जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिलता रहे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐसे मनाई होली

यह भी पढ़ें: 'ऐसा लगता है नॉर्थ कोरिया की संसद है...', मोदी की तारीफ पर भड़के जयराम रमेश

 

बिहार में  तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी के साथ होली मनाई। उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।

यह भी पढ़ें: '100 मीटर दूर धमाका हुआ और...', PV सिंधु ने बताया दुबई में क्या-क्या हुआ

PM मोदी ने देशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पेज से देशवासियों को हिली की शुभकानाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap