logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा में 22 सितंबर से शुरू होगी फसलों की खरीद, किसानों को राहत

हरियाणा सरकार ने लाखों किसानों को बड़ी राहत दी है। अब खरीफ फसलों की खरीद 22 सितंबर से शुरू होगी। पहले यह खरीद 1 अक्टूबर से होती थी।

Haryana CM Nayab Singh Saini.

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद 22 सितंबर से शुरू होगी। पिछले साल की अपेक्षा इस बार खरीद आठ दिन पहले से होगी। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1 अक्टूबर के बजाय खरीफ फसलों की खरीद 22 सितंबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। धान और बाजरा मंडियों में पहुंचने लगा है। किसान संगठनों ने सरकार से जल्द खरीद शुरू करने की मांग की थी।

 

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने गुरुवार को कुरुक्षेत्र में जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के बाहर एक दिन का अनशन भी दिया था। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का कहना था कि पंजाब में 16 सितंबर से खरीद शुरू हो चुकी है। मगर हरियाणा सरकार 1 अक्टूबर का इंतजार कर रही है। धान के अलावा बाजरा तीन हफ्ते से मंडियों पर पड़ा है। अगर 22 सितंबर तक कोई फैसला नहीं हुआ तो यूनियन एनएच-44 को जाम करेगी। हालांकि सरकार ने उससे पहले किसानों को बड़ी राहत दे दी है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, क्या है ये बला?

केंद्र ने स्वीकार किया हरियाणा का अनुरोध

सीएम नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने 1 अक्टूबर से पहले खरीफ फसल की खरीद शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्र के अनुरोध स्वीकार करने बाद सीएम सैनी ने खरीद तारीख का ऐलान किया है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप के वीजा रूल के बावजूद अमेजन अपने स्टाफ को क्यों रुकने को कह रहा?

73.32 लाख एकड़ फसल का रजिस्ट्रेशन

हरियाणा में खरीफ सीजन-2025 के लिए लगभग 73.32 लाख एकड़ फसल का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। हरियाणा सरकार के मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल में कुल 1,27,107 किसानों ने अपनी फसल का ब्योरा साझा किया। किसान संगठनों ने 30 सितंबर तक पोर्टल खोलने की मांग की। हालांकि उनके अनुरोध पर सरकार पहले ही दो बार वेबसाइट खोल चुकी है।
 


और पढ़ें