logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'रेवंत रेड्डी ने नटराजन की जानकारी BJP...', KTR के आरोप पर कांग्रेस में बवाल

केटीआर ने रेवंत रेड्डी को लेकर कहा कि मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रोकने के लिए उन्होंने मनगढ़ंत केस की सारी जानकारी बीजेपी को दे दी।

KT Rama Rao

केटी रामा राव।

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) ने रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ऊपर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सीएम रेवंत पर कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। केटीआर का कहना है कि नटराजन रेवंत रेड्डी की वजह से ही हाल में हुए राज्यसभा चुनाव नहीं जीत पाईं। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि रेड्डी ने नटराजन के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई थी।

 

बीआरएस नेता केटीआर ने कहा, 'रेवंत रेड्डी एक ऐसे इंसान हैं जो अपनी ही पार्टी के लोगों की पीठ में छुरा घोंपते हैं। मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस में एक ईमानदार नेता और राहुल गांधी की भरोसेमंद साथी हैं लेकिन वह रेवंत रेड्डी की बदले की भावना का शिकर बन गईं। रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में नटराजन के खिलाफ झूठा केस इसलिए बनाया क्योंकि उन्होंने रेवंत के भ्रष्टाचार की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को दी थी। खासकर जमीन के सौदों और कॉन्ट्रैक्ट के बारे में।'

 

यह भी पढ़ें: 'बागी गुट को मान्यता ना दें', अभिषेक बनर्जी ने लिखा ओम बिरला को पत्र

मीनाक्षी नटराजन केस की जानकारी बीजेपी को दी?

केटीआर ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'रेवंत रेड्डी ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रोकने के लिए इस मनगढ़ंत केस की सारी जानकारी बीजेपी को दे दीं, जिसकी वजह से वह संसद नहीं पहुंच पाईं। वह हिटलर को अपना आइडियल मानते हैं और यह एक लोकतांत्रिक देश के लिए शर्मनाक है।'

 

 

 

बीजेपी को भी लिया आड़े हाथ

केटी रामा राव तेलंगाना के खैरताबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर भी हमला बोला। उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के हारने और बीजेपी की जीत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में ममता दीदी हाल ही में हारी हैं। वहां 95 लाख (9.5 मिलियन) वोट हटा दिए गए। ममता बनर्जी 42 से 43 लाख वोटों से हारी हैं। आज भी, पश्चिम बंगाल में लगभग 27 लाख वोटर लड़ रहे हैं, वह वोट देने का अधिकार मांग कर रहे हैं। केस अभी भी कोर्ट में है।'

 

यह भी पढ़ें: अब बंडी जैकेट होगी सेना की पहचान, अंग्रेजों की परंपरा छोड़ी; कई नियम भी किए सख्त

 

 

 

 

उन्होंने बिहार विधानसभा में मिली आरजेडी की हार पर भी गंभीर सवाल उठाए। केटीएर ने कहा, 'बिहार में 65 लाख वोट हटा दिए गए। नहीं तो, वहां सबको लगा था कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी जीतेगी। लेकिन वे हार गए और बीजेपी फिर से जीत गई। 65 लाख वोट हटा दिए गए, वहां भी यही हुआ। अब, क्या हमें यह पक्का नहीं करना चाहिए कि तेलंगाना में ऐसा न हो? क्या हम चाहते हैं कि KCR वापस आएं या नहीं? अगर उन्हें वापस आना है, तो आपको सभी 245 पोलिंग बूथ पर अलर्ट रहना होगा। आपको ध्यान से चेक करना होगा, कि हमारा वोट वहां है या नहीं?'


और पढ़ें