पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR का कोहरा और प्रदुषण सुर्खियों में है। एक ओर एटर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर बढ़ता जा रहा है तो दूसरी ओर धुंध और कोहरे की वजह से लोगों की जान पर आफत बन आई है। मथुरा, नूंह, मेरठ और महम समेत NCR के कई इलाकों से सड़क हादसे सामने आए हैं। इसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। ऐसा पहली बार नहीं है कि कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में लोगों की जान गई हो। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2015 से 2021 तक हर साल करीब 1150 एक्सीडेंट हुए, जिनमें करीब 800 लोगों की मौत हुई।
सड़क परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, होने वाले कुल सड़क हादसों में करीब 9 फीसदी सड़क हादसे धुंध की वजह से होते हैं। धुंध की वजह से होने वाले सड़क हादसों में मौतों से दोगुनी संख्या घायलों की होती है। रिपोर्ट की मानें तो करीब कई हजार से ज्यादा लोग घायल हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर धुंध का कहर, आपस में टकराई बसें, 4 की मौत, 10 गाड़ियां राख
हाल में हुए बड़े हादसे
2025 में हुए हादसे
- 16 दिसंबर को मथुरा (यमुना एक्सप्रेसवे) के पास कई वाहन भिड़ गए। घने कोहरे के कारण हुए एक्सीडेंट के बाद बसों में आग लग गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और करीब 35–60 लोग घायल हुए।
- 15–16 दिसंबर के बीच मेरठ, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद 4 हादसे हुए हैं। इन हादसों में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई है। कई घायल हुए।
- 16 दिसंबर को उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण करीब 10 वाहनों की आपस में टक्कर हुई। इस हादसे में 1 की मौत हुई है। वहीं 3 घायल घायल हो गई है।
- 14 दिसंबर को नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा। कोहरे में करीब 20 वाहनों की चेन टक्कर हुई। हादसे में 1 ट्रक चालक की मौत गई। वहीं 13 घायल हुए।
- 6 नवंबर बहराइच–लखनऊ हाईवे पर हादसा। घने कोहरे में के कारण ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में हानि एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।
गोलाघाट हाईवे हादसा- 2024
3 जनवरी 2024 को असम के गोलाघाट जिले में भीषण हादसा हुआ था। घने कोहरे में बस और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 30 लोग घायल हो गए थे।
यमुना एक्सप्रेसवे हादसा- 2023
10 जनवरी 2023 को यमुना एक्सप्रेसवे में मथुरा के पास हादसा हुआ था। घने कोहरे के कारण एक वाहन कंटेनर से टकरा गया। इस हादसे में 6 विदेशी यात्रियों सहित कई लोग घायल हुए।
बुलंदशहर हादसा- 2022
दिसंबर 2022 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर इलाके में कोहरे की वजह से लगभग 40 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई और दर्जनों यात्री घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें- 'आग लगी, लोग चीख रहे थे,' एक्सप्रेसवे हादसे के चश्मदीदों ने बताई आपबीती
साल 2021 में हुए हादसे
- 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं थीं।
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे में एक प्राइवेट बस और कंटेनर के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत और 3 घायल हुए थे।
- आगरा एक्सप्रेसवे के अलग हिस्सों में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई थी।
- मोरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर एक कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हुई थी।
- NH-30 पर मोहनिया-काइमूर के पास कम विजिबिलिटी से हुए हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई थी।
- पटना के मानेर-नौबतपुर में पिकअप और ऑटो रिक्शा की टक्कर में एक मौत और तीन घायल हो गए थे।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट ‘रोड एक्सीडेंट्स इन इंडिया-2021’ के अनुसार, पिछले सात वर्षों में कोहरे के कारण 7,994 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में 5,740 लोगों की मौत हुई, जबकि 4,322 लोग घायल हुए। वर्ष 2014 से 2021 के बीच सबसे अधिक हादसे और मौतें 2017 में दर्ज की गईं, इसके बाद 2018 का स्थान रहा।