19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 9 रुपये 50 पैसे बढ़ गए हैं। सरकार ने बीते सप्ताह ही रिफाइनरियों और कंपनियों के लिए गैस बनाने की सीमा तय की थी। यह अनुमान जताया जा रहा था कि जल्द ही कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा हो सकता है।
मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड ने भी सीएनजी और घरेलू पीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया के संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय कीमतों से जुड़े गैस के दाम काफी बढ़ गए हैं। यह तय था कि गैस कंपनियां दाम बढ़ाने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: कॉमर्शियल LPG से प्रतिबंध हटा, आप पर क्या असर पड़ेगा? समझिए
मुंबई वालों को एक और झटका
मुंबई में सीएनजी अब 2 रुपये प्रति किलो बढ़कर 88 रुपये हो गई है। घरेलू पीएनजी का दाम भी 1 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दिया गया है। ये नए दाम 1 सितंबर से लागू हो गए हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से बाहर से आने वाली गैस की सप्लाई एक बार फिर प्रभावित हो सकती है। अब सरकार देश में ही ज्यादा गैस बनाने और स्टोर करने की तैयारी कर रही है। मुंबई में महानगर गैस ने भी दाम बढ़ा दिए हैं।
क्या छोटे
LPG
की कीमतें बढ़ी हैं?
5 किलो और 10 किलो वाले छोटे एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349.50 रुपये में मिल रहा है, वहीं 5 किलो वाले नॉन डॉमेस्टिक सिलेंडर की कीमत 764 रुपये हो गई है।
21 कंपनियों के लिए LPG बनाने की सीमा तय
सरकार ने 13 अगस्त को 21 कंपनियों के लिए एलपीजी बनाने की अधिकतम सीमा तय की है। ये रोजाना 63,810 टन गैस बना सकती हैं। यह पिछले साल के उत्पादन से दोगुने से ज्यादा है और देश की रोज की जरूरत का करीब 70 प्रतिशत पूरा कर सकता है।