logo

मूड

ट्रेंडिंग:

और गहराएगा तेल-गैस संकट? सरकार का निर्देश, 30 दिनों का LPG स्टॉक रखें कंपनियां

केंद्र सरकार ने ईंधन कंपनियों को 30 दिन का LPG स्टॉक रखने को कहा है। अभी तक पश्चिम एशिया का संकट टला नहीं है।

Worker loads LPG gas  cylinders

मजदूर एलपीजी गैस सिलेंडर लोड कर रहा है। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्र सरकार ने राज्य की तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे पर्याप्त लिक्विट पेट्रोलियम गैस ( LPG ) का भंडारण बढ़ाएं और कम से कम 30 दिनों की मांग पूरी करने लायक स्टॉक हमेशा रखें। यह कदम पश्चिम एशिया में तीन महीने से चल रहे संघर्ष के कारण उठाया गया है। LPG की वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

भारत अपना 90 प्रतिशत LPG, 65 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 40 प्रतिशत कच्चा तेल मुख्य रूप से खाड़ी देशों से आयात करता है। संघर्ष के चलते LPG आयात में दिक्कतें आई हैं, जिसके कारण सरकार को कमर्शियल उपभोक्ताओं पर कुछ पाबंदियां लगानी पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: वेज और नॉनवेज थाली हुई महंगी, टमाटर और LPG ने बढ़ाई लागत

देश में फिलहाल है पर्याप्त स्टॉक

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि तेल विपणन कंपनियां, जैसे IOC, BPCL और HPCL, अब अतिरिक्त LPG स्टोरेज क्षमता बनाने की योजना बना रही हैं। उन्होंने बताया कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल, LPG, कच्चा तेल और गैस का पर्याप्त स्टॉक है। 

पूरी क्षमता से काम कर रहीं हैं रिफाइनरियां 

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं और LPG का रोजाना उत्पादन अब 52,000 टन तक पहुंच गया है। इधर, कई जगहों पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री में अचानक तेजी आई है। 150 से ज्यादा जिलों में पेट्रोल की बिक्री 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है, जबकि कुछ जिलों में यह दोगुनी हो गई है।

यह भी पढ़ें: 'अगला वार पेट्रोल-डीजल पर', राहुल गांधी ने ऐसी भविष्यवाणी क्यों की?

डीजल की मांग तेज, 100 प्रतिशत इजाफा 

डीजल की बिक्री भी कई जिलों में 30 से 100 प्रतिशत तक बढ़ी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कृषि सीजन की वजह से हुई है। साथ ही, लोग निजी पेट्रोल पंपों की बजाय सरकारी पंपों से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं क्योंकि वहां दाम सस्ते हैं।

LPG की किल्लत नहीं, सतर्क रहने की जरूरत 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कहीं भी LPG की कमी नहीं है। उसने राज्यों को चेतावना दी है कि होर्डिंग और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए विशेष टीमें बनाएं। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर ज्यादा ईंधन न खरीदें और केवल अधिकृत जगहों से ही खरीदारी करें।

Related Topic:#Gas Crisis#iran news

और पढ़ें