logo

मूड

ट्रेंडिंग:

INDIA गठबंधन के सांसदों को फिर लंच कराएंगे खड़गे, दोबारा होगा आंदोलन?

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज फिर INDIA गठबंधन के सांसदों को लंच पर बुलाया है। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।

Mallikarjun Kharge, Mallikarjun Kharge lunch, INDIA गठबंधन

राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज फिर INDIA गठबंधन के सांसदों को लंच पर बुलाया है। बताया जा रहा है कि इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC ज्ञानेश) कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक,  मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को दोपहर 1:30 बजे नई दिल्ली के जनपथ स्थित एक रेस्तरां में यह लंच होस्ट करेंगे।

 

6 और 7 अक्टूबर को राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने विरोध का जोरदार प्रदर्शन किया था। पहले विपक्षी नेताओं के साथ शाकाहारी लंच किया और इसके बाद बसों के काफिले में जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए। नेताओं ने रास्ते में ही धरना शुरू कर दिया। 

आज के लंच पर टिकी हैं नजरें

आज फिर खड़गे ने INDIA गठबंधन के सांसदों को लंच पर बुलाया है। यह दूसरा लंच इस पूरे घटनाक्रम में अगला कदम माना जा रहा है। मोएट्स, आउटर सर्किल, कनॉट प्लेस में दोपहर 1:45 बजे होने वाली इस बैठक के बाद विपक्ष को ओर से प्रदर्शन किया जा सकता है। इसी पर सबकी नजरें टिकी हैं। 

जंतर-मंतर से करीब है लंच की जगह

आज के निमंत्रण में भी जगह कनॉट प्लेस ही चुनी गई है। यह इलाका जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के दफ्तर के बेहद करीब है और इसी वजह से चर्चा है कि क्या विपक्षी सांसद आज भी लंच के बाद प्रदर्शन की तरफ जाएंगे।

 

ऐसे में कल की तरह आज भी ऐसा होता है या नहीं, यह तस्वीर तो लंच के बाद ही साफ होगी। ऐसे में लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस में लंच और उसके बाद संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर आज भी सबकी नजर विपक्ष की रणनीति पर है। 


और पढ़ें