logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्कूल पर सवाल उठाने वाले को पीटकर मार डाला, CJP बंगाल में करेगी आंदोलन

बांकुड़ा जिले में एक स्कूल पर सलाव उठाने वाले शख्स की पीटकर हत्या कर दी गई है। विरोध में CJP ने अपने कार्यकर्ताओं को बंगाल पहुंचने की अपील की है।

CJP protest bankura

बांकुरा जिले में पहुंचेगें CJP कार्यकर्ता।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक समर्थक हाफिज अब्दुल के पिता की 15 अगस्त को पीटकर मार डाला गया। मृतक का छात्र अब्दुल का पिता है। जानकारी के मुताबिक उसके पिता बांकुड़ा के उस सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने के लिए गए थे कभी अब्दुल पढ़ा था। उन्होंने स्कूल की खस्ता हालत की वीडियो बनाई थी। इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनपर हमला कर दिया।

 

अब्दुल के पिता की मौत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। CJP ने आरोप लगाया है कि अब्दुल के पिता साथ मारपीट करने वाले लोग बीजेपी से जुड़े हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मांग ना पूरे होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 

 

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में तेल निकालेगी भारत की ONGC, अमेरिका से मिला लाइसेंस

 

अभिजीत दिपके ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

 

अभिजीत दिपके ने अब्दुल के पिता की घायलवस्था की एक वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'वह बंगाल के उस सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए थे जहां उनका बेटा पढ़ता था। सरकारी स्कूलों की खराब हालत के बारे में बोलने पर गुंडों (कथित तौर पर बीजेपी के) ने उन पर हमला कर दिया था, जिसमें उनके पिता की मौत हो गई थी।

 

 

 

 

'घटना को देखकर खून खौल उठता है'

 

दिपके ने कहा कि इस घटना को देखकर खून खौल उठता है कि सिर्फ बेहतर स्कूलों की मांग करने पर लोगों की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि CJP अब्दुल और उनके परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी है। 

 

यह भी पढ़ें: जेन-जी लड़का-लड़कियों के 5-5, 10-10 गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड- बाबा रामदेव

 

बीजेपी के गुंडे सिर्फ हिंसा फैला रहे- दिपके

 

दिपके ने कहा, 'हम अब्दुल के पिता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हैं। CJP की एक टीम पश्चिम बंगाल जाएगी और यह पक्का करेगी कि अब्दुल और उनके परिवार को इंसाफ मिले। नफरत फैलाने वाले जो सोचते हैं कि वे हिंसा से हमें चुप करा सकते हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारे सदस्यों पर हमला करो, हमें धमकाओ, हमें डराने की कोशिश करो, हम और मजबूती से लड़ेंगे।

 

अभिजीत दिपके ने चेतावनी दी कि हमें चुप नहीं कराया जा सकता। हमें डराया नहीं जा सकता। हम बेहतर स्कूलों के लिए लड़ते रहेंगे। वहीं, CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी कहा कि हम स्कूल ठीक करना चाह रहे है। लेकिन पूरे देश में बीजेपी के गुंडे सिर्फ हिंसा फैला रहे हैं।

 

आशुतोष रांका ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

रांका ने आगे कहा, 'अब्दुल की सिर्फ यह गलती थी कि वो अपने गांव का स्कूल ठीक कराना चाहता था। लेकिन बीजेपी के गुंडों ने उसके पिताजी को इतना मारा कि उनकी मौत हो गई। कल मैं, विजय रेड्डा, अंकित, सुधीर और CJP के के तमाम कार्यकर्ता बांकुरा अब्दुल के परिवार को न्याय दिलाने जाएंगे। बंगाल के सभी कॉक्रोचेस से निवेदन है कि इंडस पुलिस स्टेशन, बांकुरा जिले में पहुंचे।'

 

 

 


और पढ़ें