LIVE: निगमबोध घाट पर शनिवार को होगा मनमोहन का अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। देश-दुनिया के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन। (क्रिएटिव इमेज)
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। गुरुवार रात 9.51 पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल्ली के AIIMS में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों ने कोशिश की लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। वह उम्र संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे।
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुनियाभर से लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर कहा है कि यह देश की अपूर्णीय क्षति है। मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने और मई 2014 तक इस पद पर दो बार रहे। वे देश के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। उनके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं।
पढ़ें उनके निधन के बाद, कैसे दुनिया उन्हें याद कर रही है-
Live Updates
December 27, 20:25
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार सुबह 11.45 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। शनिवार को उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
December 27, 18:31
फ्रांस के राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, 'भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया और फ्रांस ने एक सच्चा मित्र. डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने देश को समर्पित जीवन जिया. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत की जनता के साथ हैं.'
December 27, 17:42
मलेशिया के प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पूर्व पीएम मनमोहन को अपना मित्र बताया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा, 'वह केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि मानवता और उदारता का जीवंत उदाहरण थे. कठिन समय में उन्होंने मेरे परिवार के लिए जो सहानुभूति दिखाई, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता.'
December 27, 16:42
RSS ने क्या कहा?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनमोहन सिंह के निधन पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
December 27, 16:18
पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर क्यो बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया
पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'उन्होंने अपने पीछे एक विरासत छोड़ी है. एक शिक्षाविद् होने की विरासत, एक रिफॉर्मर होने की विरासत, एक जनसेवक होने की विरासत, राष्ट्र के विकास में उनके अपार योगदान की विरासत। वे एक टेक्नोक्रेट थे जिन्होंने 1991 में सुधारों और उदारीकरण की शुरुआत की और इसके साथ ही भारत में आर्थिक विकास के द्वार खोले। आज भारत के सभी लोग मिलकर उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।'
December 27, 15:40
सुष्मिता देव ने निधन पर क्या कहा?
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर TMC नेता सुष्मिता देव ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह मेरे स्वर्गीय पिता संतोष मोहन देव जी के बहुत करीबी थे और वह एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दो वर्षों तक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया। यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है और मेरी गहरी सहानुभूति और संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।'
December 27, 13:58
लोकसभा स्पीकर ने मनमोहन सिंह के निधन पर क्या कहा?
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा है, 'मनमोहन सिंह जी ने भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने देश की आर्थिक सामाजिक प्रगति में योगदान दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा। उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने ईमानदारी से काम किया। उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना है। उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।'
December 27, 12:56
'भाग्य हमारे हाथ में नहीं,' मनमोहन सिंह की याद में बोले डीके शिवकुमार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, 'भाग्य हमारे हाथ में नहीं है. मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हालांकि मनमोहन सिंह अब नहीं रहे, लेकिन वह अभी भी जीवित हैं। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को बदला नहीं जा सकता। बेंगलुरू विश्वविद्यालय में, हम सभी छात्रों के लिए एक शोध और अध्ययन केंद्र शुरू करने जा रहे हैं ताकि वे देश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए सुधारों के बारे में जान सकें।'
December 27, 12:16
मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
Congress President Shri @kharge, CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji, and LoP Shri @RahulGandhi paid their final respects to Dr. Manmohan Singh ji at his residence in New Delhi. pic.twitter.com/aGZTxT8YkQ
— Congress (@INCIndia) December 27, 2024
December 27, 12:07
आर्थिक सुधारों के महानायक थे मनमोहन सिंह: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह आर्थिक सुधारों के महानायक थे। उन्होंने कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से आर्थिक सुधारों का एक युग समाप्त हो गया है। उनके द्वारा लाए गए आर्थिक सुधारों ने देश को नई गति और दिशा दी।'
December 27, 12:04
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- मेरी व्यक्तिगत क्षति है
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का हमारे बीच से चला जाना न केवल देश के लिए बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है। वे सौम्यता और विनम्रता के प्रतीक थे। मैं समझता हूं कि वे भारतीय अर्थशास्त्र के एक आधुनिक निर्माता थे। मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि उनको प्रेषित करता हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का हमारे बीच से चला जाना न केवल देश के लिए बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है... वे सौम्यता और विनम्रता के प्रतीक थे... मैं समझता हूं कि वे भारतीय अर्थशास्त्र के एक… pic.twitter.com/HZFwT8qplc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
December 27, 11:23
संसद का सम्मान करते थे मनमोहन सिंह: कनिमोझी
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा, 'वह एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जो संसद का बहुत सम्मान करते थे। जब हम आर्थिक संकट से गुज़र रहे थे, तब उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को बचाया। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।'
December 27, 11:16
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देने के बाद क्या कहा?
मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हम सभी को गहरा दुख हुआ है। उनका जाना पूरे देश के लिए एक झटका है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है कि कैसे हम संघर्षों से ऊपर उठ सकते हैं और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें हमेशा एक ईमानदार व्यक्ति, एक महान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए खुद को समर्पित करने वाले नेता के रूप में याद किया जाएगा। एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने देश को बहुत सारी सेवाएं प्रदान कीं। एक चुनौतीपूर्ण समय के दौरान, उन्होंने RBI गवर्नर के रूप में कार्य किया। जब वे पूर्व पीएम भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव की कैबिनेट में वित्त मंत्री थे, तो उन्होंने आर्थिक संकट से जूझ रहे देश को अर्थव्यवस्था के मामले में एक नई दिशा दी।'
December 27, 11:11
मोदी बोलेः उनके निधन से गहरा दुख हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। पीएम मोदी ने कहा, उनका निधन पूरे देश के लिए झटका है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है।
#WATCH | On the demise of former PM Dr Manmohan Singh, PM Modi says, " We all have deeply saddened by the demise of former PM Dr Manmohan Singh. His passing is a setback to the whole nation...his life is an example for future generations regarding how we can rise above struggles… pic.twitter.com/MhgtXg3OK0
— ANI (@ANI) December 27, 2024
December 27, 10:33
प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। यहां मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
#WATCH | Delhi | PM Narendra Modi paid last respects to late former PM Dr Manmohan Singh and offered condolences to his family today
— ANI (@ANI) December 27, 2024
(Video source: DD) pic.twitter.com/J1gfRICZCB
December 27, 10:05
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं।
#WATCH | Delhi | PM Narendra Modi pays last respects to late former PM Dr Manmohan Singh and offers condolences to his family pic.twitter.com/7vn1PB1Xdj
— ANI (@ANI) December 27, 2024
December 27, 09:58
हामिद अंसारी ने निधन पर क्या कहा?
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मनमोहन सिंह के निधन पर कहा, '2007 से 2014 के बीच वे प्रधानमंत्री थे और मैं राज्यसभा का चेयरमैन था। वे हमेशा रचनात्मक सुझाव देते थे। यही वजह है कि उनके कार्यकाल में संसद में कभी ज्यादा हंगामा नहीं हुआ। उन्होंने नीतियों में बदलाव किया, जिसके परिणामस्वरूप देश ने तेजी से आर्थिक विकास देखा। वे हमेशा संसद की चर्चाओं में हिस्सा लेते थे। उनके कार्यकाल में सबसे बड़ी बात आर्थिक नीतियां और विदेश नीतियां थीं। वे जानते थे कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो देश के सामने मौजूद समस्याओं का समाधान निकालना होगा।'
December 27, 09:35
तमिलनाडु के सीएम दिल्ली के लिए रवाना
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। एमके स्टालिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे हैं।
#WATCH | Chennai: Tamil Nadu CM MK Stalin leaves from his residence.
— ANI (@ANI) December 27, 2024
He will be going to Delhi to pay final respects to former PM Dr Manmohan Singh pic.twitter.com/9DoeDwI75G
December 27, 08:02
सपूत जिसके सम्मान में झुक गया राष्ट्रपति भवन में राष्ट्र ध्वज
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक है। उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन का तिरंगा झुका रहेगा।
#WATCH | Delhi: National flag at half-mast at Rashtrapati Bhavan, following the demise of former PM Manmohan Singh.
— ANI (@ANI) December 27, 2024
The former PM passed away at the age of 92. The Government of India has cancelled all programs scheduled for today and has declared a national mourning of 7 days.… pic.twitter.com/ABT4EXLarY
December 27, 08:01
घर लाया गया पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग
अंतिम दर्शन के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, उनके घर लाया गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जुट गए हैं।
December 27, 07:31
कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने क्या कहा?
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने कहा, 'मैंने डॉ मनमोहन जी के साथ काम किया है। वह न केवल अपनी सरकार बल्कि विपक्ष से भी बात करते थे। यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है, उनका अनुभव राहुल गांधी के लिए महत्वपूर्ण था।'
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On the demise of former PM Manmohan Singh, V Hanumantha Rao, Congress leader says, " I have worked with Dr Manmohan ji...he used to talk with not just his own govt but the opposition as well...it is a big loss for Congress, his experience was… pic.twitter.com/eXjNNplrfk
— ANI (@ANI) December 27, 2024
December 27, 07:28
जब JNU के छात्रों छात्रों के लिए मसीहा बने मनमोहन सिंह
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विरोध प्रदर्शन करने पर कुछ छात्रों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में किया था। उन्होंने जेएनयू प्रशासन को फोन किया था और कहा था कि उन पर नरमी दिखाएं, विरोध करना उनका लोकतांत्रिक हक है। पढ़ें पूरा किस्सा।
December 27, 06:40
मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे राहुल गांधी-खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी अपना कर्नाटक दौरा रद्द करके वापस लौट आए हैं। दोनों मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे हैं।
VIDEO | Congress president Mallikarjun Kharge (@kharge), and party MPs Rahul Gandhi (@RahulGandhi) and KC Venugopal (@kcvenugopalmp) arrive at the residence of ex-PM Dr Manmohan Singh in New Delhi.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/PEW1w3qJYr
December 27, 06:38
मनमोहन सिंह ने देश को मुश्किलों से निकाला: केसी वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'मनमोहन सिंह जी ने वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था का परिदृश्य बदल दिया था। जब देश गहरे संकट में था, तो उनकी पहल से देश उस उथल-पुथल से बाहर निकल आया। अब हमारे पास उस तरह के दूरदर्शी की कमी है। वित्तीय संकट को नियंत्रित करने की मनमोहन सिंह जी की क्षमता पूरी तरह से सराहनीय है।'
December 27, 06:35
शशि थरूर ने निधन पर क्या कहा?
शशि थरूर ने निधन पर क्या कहा? डॉ. शशि थरूर ने पूर्व पीएम के निधन पर कहा कि उनकी एक भविष्यवाणी सच साबित हुई है। उन्होंने कहा था कि इतिहास मुझे उदारता से याद करेगा। उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई है।
December 27, 06:33
मनमोहन सिंह के 5 काम जिन्हें लोग याद करते हैं
श के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में गुरुवार देर रात निधन हो गया। वे न सिर्फ दो बार देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहे बल्कि अन्य भी कई बड़े पदों पर रहे हैं। वह यूजीसी चेयरमैन, 1992 में देश के वित्त मंत्री और आरबीआई के गवर्नर तक रहे हैं। ऐसे में वे अपने कुछ खास कामों के लिए जाने जाते हैं। पढ़ें ये कहानी।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap