logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पार्क में 17 साल की लड़की का हुआ था रेप, अब MCD बनाएगी महिलाओं के लिए अलग पार्क

दिल्ली नगर निगम (MCD) महिलाओं के लिए अलग पार्क बनाने की योजना पर विचार कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इसे अहम कदम माना जा रहा है।

delhi parks महिलाओं के लिए अलग पार्क

महिलाओं के लिए अलग पार्क, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में महिलाओं के लिए अलग से पार्क बनाने की तैयारी तल रही है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हर वार्ड में विशेष महिला पार्क विकसित करने का प्लान बना रहा है। इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ने के लिए निगम के सभी जोनों में उपयुक्त स्थानों की पहचान की जाएगी और वहां पार्क बनाने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है और इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। इस संबंध में एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।

 

मंगलवार को नगर निगम की बैठक में स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई और इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल और उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी जोनों में ऐसे स्थान तलाशे जाएं, जहां महिलाओं के लिए अलग पार्क विकसित किए जा सकें। इन पार्कों का उद्देश्य महिलाओं को सुबह और शाम की सैर के साथ मनोरंजन तथा खाली समय बिताने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। बड़े वार्डों में महिलाओं की जरूरतों और उपलब्ध जगह को देखते हुए एक से अधिक महिला पार्क विकसित करने की संभावना भी तलाशी जा सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: गेट बंद करना भूले गार्ड, हाईवे पर भटक रहे 7 साल के बच्चे को पुलिस ने बचाया

 

एमसीडी बना रहा प्लान

सत्या शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे सुबह-शाम सैर करने के साथ ही पार्कों में अपना समय बिता सकें। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं। हालांकि, अभी तक इस प्लान की रूपरेखा तैयार नहीं की गई है। अभी शुरुआती तौर पर इस प्लान पर चर्चा की गई है जिसके बाद अधिकारियों को सर्वे करने और जगह तलाशने के निर्देश दे दिए गए हैं।  

महिला सुरक्षा को लेकर उठे थे सवाल

इस पहल के पीछे दिल्ली के सार्वजनिक पार्कों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता को माना जा रहा है। सितंबर 2026 में दक्षिण दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 साल की एक लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने सभी पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच के निर्देश दिए थे। इस जांच में रोशनी, सुरक्षा इंतजाम, साफ-सफाई और पुलिस गश्त जैसे पहलुओं की समीक्षा करने को कहा गया। 

 

यह भी पढ़ें: केंद्र नहीं राज्य की राजनीति करेंगे अनुराग ठाकुर? अफवाहों पर दिया जवाब

पार्कों पर ध्यान देने के निर्देश

महिला पार्कों की योजना के साथ एमसीडी ने मौजूदा पार्कों की सुविधाएं बेहतर बनाने और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों को पार्कों में वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाने की संभावनाएं तलाशने, पेड़ों की छंटाई, हरित कचरे के उचित निपटान और नियमित रखरखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, पैदल चलने वाले ट्रैक और अन्य सुविधाओं में सुधार की भी योजना है। 

Related Topic:#Delhi News#MCD

और पढ़ें