LIVE NOW
MLC Election Result Live: UP में सेमीफाइनल, बिहार में बगावत का असर, कौन जीतेगा?
MLC Election Result Live: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना में विधान परिषद के चुनाव के नतीजे बेहद अहम माने जा रहे हैं। यूपी में तो इन्हें विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल बताया जा रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ANI
6:58 am
बिहार में रोचक है मामला
बिहार में ज्यादातर सीटों पर विपक्षी दलों से मुकाबला है लेकिन पटना निर्वाचन क्षेत्र से उतरे जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध उनकी ही पार्टी में रहे अनंत सिंह ने किया। अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन किया। इसी के चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी को सरकारी बंगला भी खाली करने को कह दिया गया है।
6:41 am
UP में 7 जगहों पर होगी मतगणना
यूपी की कुल 11 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना के लिए 7 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
https://twitter.com/ceoup/status/2114785528168267822
6:30 am
गोरखपुर-फैजाबाद MLC क्षेत्र के पर्यवेक्षक हटाए गए
मतगणना से ठीक पहले चुनाव आयोग ने बीजेपी के बागी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर गोरखपुर-MLC क्षेत्र के पर्यवेक्षक अभय सिंह को हटाकर वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु को यह जिम्मा सौंपा है।
6:27 am
कहां कितनी सीटों पर चुनाव?
4 राज्यों की कुल 28 सीटों पर हुए हैं चुनाव।
- UP-11
- बिहार-8
- महाराष्ट्र-5
- कर्नाटक-4
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




