logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महंगाई का झटका! मदर डेयरी-अमूल ने प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाए दूध के दाम

मदर डेयरी और अमूल दोनों ने प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी की दरें 14 मई, 2026 से लागू होंगी।

milk prices hike

मदर डेयरी बूथ। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

देश की जनता को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। मदर डेयरी और अमूल ने पूरे भारत में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी और अमूल दोनों ने प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ा दिए हैं। मदर डेयरी की दरें 14 मई, 2026 से लागू होंगी। वहीं, अमूल की नई कीमतें 15 मई से लागू होंगी।

 

अमूल ने बयान में कहा, 'पूरे भारत में दूध के विभिन्न पैक की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं, जो 14 मई से प्रभावी होंगी। यह बढ़ोतरी लगभग 2.5-3.5 प्रतिशत प्रति लीटर की है, जो औसत खाद्य महंगाई दर से कम है। कीमतों में यह बढ़ोतरी दूध के परिचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। इस साल पशु आहार, दूध की पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है।'

 

यह भी पढ़ें: दिनेश बिंवाल से मांगीलाल तक, कौन हैं NEET (UG) लीक केस में गिरफ्तार आरोपी?

 

 

 

कितने का मिलेगा 500 ग्राम का पैकेट?

इस सहकारी संस्था ने बताया कि उसके सदस्य संघों ने भी किसानों के लिए खरीद मूल्य में 30 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की है, जो मई, 2025 की तुलना में 3.7 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लिए संशोधित दरों के अनुसार, 500 मिलीलीटर के पैक में 'स्लिम एन' किस्म की कीमत 27 रुपये, 'ताजा' की 30 रुपये, 'गाय के दूध' की 31 रुपये और 'गोल्ड' की 36 रुपये होगी।

अमूल ने क्या कहा?

भैंस के दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत अब 80 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अमूल ने कहा कि उनकी नीति के मुताबिक, उपभोक्ता दूध और दूध उत्पादों के लिए जो भी कीमत चुकाते हैं, उसका लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कीमतों में इस संशोधन से दूध उत्पादकों को दूध के उचित मूल्य मिलते रहेंगे और उन्हें अधिक दूध उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: MSP, हाई स्पीड रेल और कोयले से गैस, कैबिनेट के 4 अहम फैसले जानिए

डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग

डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण, वित्त वर्ष 2025-26 में अमूल ब्रांड का कुल कारोबार 11 प्रतिशत बढ़कर एक लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। अमूल दुनिया की सबसे बड़ी किसानों के स्वामित्व वाली डेयरी सहकारी संस्था है, जिसमें 36 लाख किसान शामिल हैं। यह 50 से ज्यादा देशों में अमूल दूध और दूध से बने उत्पादों के विपणन का काम संभालती है।

 

कंपनी हर दिन 3.1 करोड़ लीटर दूध इकट्ठा करती है और सालाना अमूल उत्पादों के 24 अरब से ज़्यादा पैक वितरित करती है, जिनमें दूध, मक्खन, चीज़, घी और आइसक्रीम आदि शामिल हैं।

 

Related Topic:#Inflation Rate

और पढ़ें