logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों पर ट्रिपल अटैक, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा

अगले कुछ दिनों में एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश व कोहरे का असर बना रहेगा।

Snowfall in Anantnag

अनंतनाग में बर्फबारी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

आने वाले कुछ दिन भारत के कई राज्यों खासकर उत्तरी भाग में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में पहाड़ों की सैर करने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। 10 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक हिमालयी क्षेत्रों में एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला बदलाव 10 तारीख को दिखेगा, जिसके बाद 13 और फिर 16-17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। 


खास तौर पर 10 फरवरी को हिमाचल और उत्तराखंड में बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: नए IT नियम: वीडियो AI से बना है या नहीं, अब FB, इंस्टा और यूट्यूब को बताना होगा

कोहरे का सितम और मैदानों का हाल

मैदानी इलाकों में ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी रफ्तार थाम दी है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। 

 

राजस्थान के पाली में न्यूनतम तापमान 5.6°C तक गिर गया है, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम है। वहीं, 16 फरवरी के आसपास पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे मौसम में एक बार फिर बदलाव महसूस होगा।

 

यह भी पढ़ें: किस स्टेज पर है नरवणे की किताब, पोस्ट कर दे दी पूरी जानकारी

तापमान में उतार-चढ़ाव

अगर बात आने वाले दिनों की करें, तो अगले 3 से 4 दिनों में पूर्वी भारत और देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में करीब 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़त देखी जा सकती है। मेघालय में 11 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 

 

हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है और कोई बड़ा बदलाव फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।

 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें