logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऑपरेशन सिंदूर पर ऐसा क्या लिख दिया कि मुंबई पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार?

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर भी प्रशासन नजर रखे हुए है। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की है।

boy posting on social media

सांकेतिक तस्वीर, photo credit:AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया जिसके बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया था। इस दौरान देश के सभी लोग सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने में लगे थे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस दौरान कुछ ऐसा किया जिसके कारण उन्हें प्रशासन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा। मुंबई पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर भारतीय सेना की कार्रवाई और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले  में कार्रवाई की। इनकी इस टिप्पणी पर संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। मुंबई के दो अलग-अलग जगहों पर सोशल मीडिया आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले सामने आए हैं। पहला मामला मुंबई के कुर्ला इलाके का है जहां एक 20 साल के छात्र ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में छात्र ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना विरोधी टिप्पणी की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की और उसके बाद आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

यह भी पढ़ें-- PAK को कितना नुकसान? इंडियन एयरफोर्स ने जारी की तस्वीरें; दिखी तबाही

 

महिला ने क्या लिखा था?


दूसरा मामला मुंबई के मलवणी इलाके का है जहां 40 साल की एक महिला पर सेना की कार्रवाई को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर कहा, 'जब सरकारें बिना सोचे फैसले लेती हैं, तो नुकसान मासूमों का होता है, सत्ता वालों का नहीं।' पुलिस के अनुसार, इस टिप्पणी के साथ उसने भारतीय सेना के ऑपरेशन को लेकर अपमानजनक शब्द भी प्रयोग किया। आरोपी महिला मुंबई के मलाड मलवणी में एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।

 

पुलिस ने की कार्रवाई


इन दोनों मामलों में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। पहले मामले में शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने FIR दर्ज करके 20 साल के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में महिला को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर की जा रही हर एक पोस्ट की निगरानी की जा रही है। अगर कोई देश विरोधी पोस्ट या गलत सूचना पाई गई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपमानजनक टिप्पणी करना कानून के तहत अपराध है। दोनों ही मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें-- ऑपरेशन सिंदूर की आवाज बने विदेश सचिव विक्रम मिसरी कौन हैं?

 

ऑपरेशन सिंदूर 


पहलागाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ था। हालांकि, फिलहाल दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं और आगे वार्ता जारी है। 


और पढ़ें