logo

ट्रेंडिंग:

35 हजार रुपये खाने और हुक्के का बिल, डेटिंग के नाम पर बड़ा फ्रॉड

डेटिंग एप पर दोस्ती, फिर होटल मिलने बुलाना। यहां खाने का ऑर्डर और बाद में मोटे बिल के नाम पर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ मुंबई पुलिस ने किया है।

Scam in the name of dating.

डेटिंग के नाम पर स्कैम। (AI Generated Image)

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डेटिंग के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह पहले फर्जी प्रोफाइल से लड़कों को फंसाता था। इसके बाद डेट पर होटल ले जाता था। यहां भारी भरकम बिल थमाकर लोगों से ठगी की जाती थी। पुलिस ने छह महिलाओं समेत कुल 21 लोगों को पकड़ा है। सभी आरोपी यूपी और दिल्ली के रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस पिछले 5 दिनों से गिरोह के पीछे लगी थी। खास बात यह है कि यह गिरोह मुंबई में रहता नहीं है। यूपी और दिल्ली से यहां आकर ठगी को अंजाम देता है। गिरोह होटल कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी बिल बनवाता था।

 

पुलिस के मुताबिक ठगी गिरोह से जुड़ी महिलाओं का काम डेटिंग एप में अलग-अलग लड़कियों के नाम से फेक प्रोफाइल बनाना। इसके बाद लड़कों से दोस्ती करना और डेटिंग के नाम पर लड़कों को होटलों में बुलाया जाता था। यहां होटल कर्मचारियों की सांठगांठ से फर्जी बिल थमा दिया जाता था। 26 वर्षीय एक युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। जांच में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ तो 5 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 21 लोगों को दबोच लिया गया।

 

यह भी पढ़ें: भारतीयों को UAE देगा गोल्डन वीजा, मिलेगी आजीवन रेजिडेंसी

35 हजार रुपये बनाया खाने और हुक्के का बिल

26 वर्षीय शिकायतकर्ता मुंबई के अंधेरी में लोन रिकवरी फर्म में नौकरी करता है। उसकी डेटिंग एप पर दिशा शर्मा नाम की लड़की से दोस्ती हुई। डेट पर दोनों बोरीवली स्थित एक होटल पहुंचे। दोनों ने खाना और हुक्का ऑर्डर किया। बाद में जब वेटर ने युवक को 35 हजार रुपये का बिल थमाया तो उसके होश उड़ गए। युवक ने गलत बिल होने पर अपना विरोध दर्ज कराया तो उसे घटाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया। दिशा शर्मा ने आधी रकम चुकाने की बात कही। इसके बाद युवक ने 15 हजार रुपये का भुगतान किया।

 

यह भी पढ़ें: 'पटरी से उतर गए हैं एलन', मस्क की 'अमेरिका पार्टी' पर बोले ट्रंप

क्यूआर कोड से खुला मामला

पुलिस के मुताबिक युवक ने क्यूआर कोड स्कैन करके बिल का भुगतान किया था। घर आने के बाद उसे लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है, क्योंकि क्यूआर कोड होटल का नहीं था। यह किसी मोहम्मद तालिब के अकाउंट का था। युवक ने तुरंत पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत दिशा शर्मा के नंबर की ट्रैकिंग की और नवी मुंबई के दीघा स्थित एक होटल पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। 

 

दिशा शर्मा ने खोला राज

दिशा शर्मा से पूछताछ में हुए खुलासे से मुंबई पुलिस हैरान रह गई। पुलिस को पता चला कि यह एक पूरा गिरोह है। डेटिंग के नाम पर गिरोह युवकों को अपना शिकार बनाता है। होटल कर्मचारियों की सहायता से भारी भरकम बिल के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी। मुंबई से पहले दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जहां डेटिंग के नाम पर होटलों में मोटा बिल थमाकर लोगों से ठगी की जाती है।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap