logo

ट्रेंडिंग:

नागालैंड के राज्यपाल का निधन, आवास में गिरने से हुए थे चोटिल

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। उन्होंने शाम लगभग 6:23 बजे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली।

La ganesan passed away.

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। उन्होंने शाम लगभग 6:23 बजे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली। 8 अगस्त को अपने आवास में गिरने के बाद ला गणेशन को चेन्नई स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। आईसीयू में डॉक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की शाम 80 वर्षीय ला गणेशन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

कोहिमा राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्यपाल गणेशन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे और शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया। बता दें कि 12 फरवरी 2023 को ला गणेशन को नागालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था। आठ दिन बाद यानी 20 फरवरी को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया था।

 

 

वे 27 अगस्त 2021 से 19 फरवरी 2023 तक मणिपुर के राज्यपाल रहे। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद 28 जुलाई 2022 से 17 नवंबर 2022 तक गणेशन के पास पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहा है।

 

 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap