उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धीकरण को लेकर चल रहा विवाद में अब एक और नया FIR दर्ज हुआ है। यह FIR नैनीताल पुलिस ने दर्ज की है। हल्द्वानी कोतवाली में यह मुकदमा कांग्रेस कार्यकर्ता अंजू की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के साथ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(R) लगाई गई है। इस मामले में यह भी बात सामने आई की पूरे उत्तराखंड से 80 शिकायतें सामने आई थी।
नैनीताल के SSP मणिकांत मिश्रा ने मामले की जांच SP क्राइम जगदीश चंद्र को सौंपी है। SSP के मुताबिक, पुलिस को इस मामले में पूरे उत्तराखंड से करीब 80 शिकायतें मिलीं, इनमें 19 शिकायतें नैनीताल जिले से आई थीं। शिकायतों की कानूनी जांच के बाद अंजू की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। अंजू इस मामले में शिकायत दर्ज कराने वाली पहली व्यक्ति थीं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पकड़े गए दो संदिग्ध, एक के पास बंदूक भी मिली
शिकायतों की कानूनी जांच के बाद दर्ज हुआ केस
SSP मणिकांत मिश्रा ने ANI से बातचीत में बताया कि पुलिस के पास अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से शिकायतें पहुंची थीं। इन सभी शिकायतों का कानूनी परीक्षण किया गया। इसके बाद हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने का फैसला लिया गया। मामले की जांच अब SP क्राइम जगदीश चंद्र करेंगे। वह राजपत्रित अधिकारी हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
अपडेट जारी है...