logo

मूड

ट्रेंडिंग:

7000 से ज्यादा पंपों कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्या हैं नई दरें?

भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

nayara petrol pump

नायरा एनर्जी पेट्रोल पंप, Photo Credit: Nayra Energy

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। नई कीमतों के बाद आम लोगों को अब पेट्रोल और डीजल भरवाने पर पहले के मुकाबले कम पैसे खर्च करने होंगे। 

 

जानकारी के मुताबिक,यह कटौती देशभर में कंपनी के पेट्रोल पंपों पर लागू की गई है। दो साल से ज्यादा समय में यह पहला मौका है जब किसी कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद अब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम और कम होने की उम्मीद है। 

 

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत

 

देशभर में 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप

देश भर में नायरा के 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इस कंपनी ने भी ईरान युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ा दिया था। अब कंपनी ने कीमतों को कम करने का फैसला किया है। राज्यों में लोकल टैक्स जैसे वैल्यू-एडेड टैक्स के आधार पर कम की गई असल कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। 

इंटरनेशनल मार्केट में कम हुए दाम

पेट्रोल डीजल की कीमतों में इस कमी की बड़ी वजह इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी को माना जा रहा है। हाल के दिनों में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसके बाद कंपनियों ने कीमतों में बदलाव का फैसला लिया है। पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के कारण भारत ने भी तेल की खपत कम करने की कोशिशें की थी।

 

हालांकि, अब पश्चिम एशिया में तनाव कम होता नजर आ रहा है। ऐसे में तेल की कीमतों में कमी और भी ज्यादा हो सकती है। कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है। भारत में तेल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट के भाव, टैक्स और अन्य लागतों के आधार पर पेट्रोल, डीजल की कीमतें तय करती हैं। 

आम लोगों को मिलेगी राहत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से सबसे ज्यादा फायदा आम वाहन चालकों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और छोटे कारोबारियों को मिलने की उम्मीद है। डीजल की कीमत कम होने से माल ढुलाई की लागत में भी राहत मिल सकती है, जिसका असर आने वाले समय में कई जरूरी सामानों की कीमतों पर दिखाई दे सकता है। लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह फैसला राहत देने वाला माना जा रहा है। हालांकि,  अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की अंतिम कीमतें वहां लगने वाले वैट और अन्य स्थानीय टैक्स के कारण अलग हो सकती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: VB GRAM G योजना आज से लागू, किस राज्य में कितनी मिलेगी मजदूरी? जानिए हर बात

क्या आगे भी घट सकते हैं दाम?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं और सप्लाई बेहतर बनी रहती है तो आने वाले समय में ईंधन की कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सरकार और तेल कंपनियां लगातार इंटरनेशनल मार्केट की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पेट्रोल में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती से आम लोगों को सीधी राहत मिली है। आने वाले दिनों में दूसरी तेल कंपनियां भी कीमतों को लेकर कोई फैसला ले सकती हैं। 

 

Related Topic:#Diesel Petrol Price

और पढ़ें