दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया। एक आदेश में NDMC ने कहा कि कनॉट प्लेस के आसपास की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां की दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां गुरुवार शाम 6:30 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। धरनास्थल कनॉट प्लेस से कुछ ही दूरी पर मौजूद है।
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने NDMC के आदेश के बाद एक नोटिस जाकरी करके यह जानकारी दी है। गुरुवार को जारी नोटिस में व्यापारियों के संगठन NDTA ने कहा कि यह फैसला नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा फोन पर दी गई सलाह के बाद लिया गया है।
यह भी पढ़ें: CJP को चार बार न्योता भेजा, सरकार बातचीत को तैयार- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
निर्देशों का सख्ती से पालन करें
एनडीएमसी ने निर्देश दिया है कि कनॉट प्लेस के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान गुरुवार को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं। नोटिस में कहा गया कि क्षेत्र के सभी दुकानदारों, कार्यालयों और रेस्तरां संचालकों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
कनॉट प्लेस के आसपास स्थिति गंभीर
नोटिस के मुताबिक,
कॉकरोच जनता पार्टी
के विरोध-प्रदर्शन के कारण कनॉट प्लेस के आसपास गंभीर स्थिति बनी हुई है, इसलिए किसी भी अप्रिय घटना या संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए सभी प्रतिष्ठान मालिकों और भवनों के उपयोगकर्ताओं से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है।
यह भी पढ़ें: छात्रों के समर्थन में आए अन्ना हजारे, रालेगण सिद्धी में शुरू किया मौन आंदोलन
इस नोटिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'आज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस की सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया गया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में एंबुलेंस तैनात हैं। क्या केंद्र सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर छात्रों पर हमला करेगी?'