logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1.5 करोड़ में बिका नीरज चोपड़ा का भाला, PM मोदी के तोहफे नीलाम क्यों होते हैं?

हर साल PM मोदी को देश-विदेश से जो तोहफे या अन्य यादगार चीजें मिलती हैं, उनकी सरकारी PM Mementos पोर्टल पर ई-नीलामी की जाती है। इस बार नीलामी में नीरज चोपड़ा के भाला सबसे मंहगा बिका।

 PM Modi Gifts Auction

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले गिफ्ट की नीलामी, Photo Credit-Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान की राजधानी टोक्यो में हुए ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल दिलाने वाला भाला नीलाम हो गया है। यह भाला नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में दिया था। बता दें PM मोदी को देश-विदेश से जो तोहफे या अन्य यादगार चीजें मिलती हैं, उनकी सरकारी PM Mementos पोर्टल पर ई-नीलामी की जाती है। इससे जितना भी पैसा मिलता है, उसे गंगा सफाई अभियान 'नमामि गंगे' में लगा दिया जाता है।  

 

नीलामी में PM मोदी को तोहफे में मिला नीरज चोपड़ा के भाला सबसे मंहगा बिका। उनका यह भाला 1.5 करोड़ में बिका है, इसका बेस प्राइस एक करोड़ था। यह नीलामी सितंबर-अक्टूबर के बीच 2021 में हुई थी। 

 

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, उपचुनाव से पहले फ्रीज हुआ TMC का नाम और निशान

और क्या चीजें हुईं नीलाम?  

नीरज चोपड़ा के भाले के अलावा, पहली बार तलवारबाजी के खेल में ओलंपिक में जगह बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी की तलवार भी निलाम हुई। इस नीलामी में इससे सवा करोड़ यानी 1.25 करोड़ मिला। टोक्यो में पैरालंपिक के जेवलिन गेम में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले सुमित अंतिल ने जो भाला इस्तेमाल किया था, उसकी कीमत 1.02 करोड़ रुपये रही, जिसका बेस प्राइज 1 करोड़ था। इस भाले पर सुमित के साइन हैं और उन्होंने इसे पीएम मोदी को गिफ्ट किया था। 

 

इसके अलावा, इस नीलामी में टोक्यो पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों द्वारा साइन किए गए अंगवस्त्र की भी शानदार बोली लगी। यह अंगवस्त्र एक करोड़ रुपये में बिका, इसका बेस प्राइस 90 लाख रुपये था। साथ ही महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ग्लव्स 91,06,800 में नीलाम हुआ, इसका बेस प्राइस 80 लाख था।

 

टोक्यो ओलंपिक के सभी खिलाड़ियों का साइन किया हुआ अंगवस्त्र इस नीलामी में 90,00,200 लाख रुपये में बिका है। पैरालंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले कृष्णा नागर का साइन किया हुआ बैडमिंटन रैकेट 80 लाख 15 हजार में नीलाम हुआ, जिसका बेस प्राइस 80 लाख था। यह सभी चीजें प्रधानमंत्री मोदी को गिफ्ट में मिली थीं।  

कहां खर्च हुआ नीलामी में मिला पैसा?

बता दें कि प्रधानमंत्री के संग्रह से जिन चीजों की ई नीलामी हुई, उनसे मिला पैसा नमामि गंगे अभियान में दिया गया। नमामि गंगे कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ था, जिसका उद्देश्य गंगा नदी की सफाई करना है। बताते चलें कि यह नीलामी सितंबर-अक्टूबर के बीच 2021 में हुई थी। हालांकि, इन दिनों फिर से PM मोदी को तोहफे में मिले नीरज चोपड़ा के भाले की नीलामी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।  


और पढ़ें