logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझसे वाहेगुरु ने कहा था', निहंग ने सुखबीर बादल पर हमला क्यों किया था? बता दिया

जसपास सिंह पर सुखबीर बादल पर हमला करने के आरोप हैं। वह गुरुद्वारे में प्रार्थना करने गए थे। पढ़ें रिपोर्ट।

Sukhbir Singh Badal

जसपाल सिंह और सुखबीर सिंह बादल। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला करने वाले निहंग सिख जसपाल सिंह ने हमला करने की वजह बताई है। जसपाल सिंह ने पुलिस से कहा कि उसे 'वाहेगुरु' की ओर से आदेश मिला था। जसपाल सिंह ने कहा कि वह नांदेड़ गुरुद्वारे में प्रार्थना कर रहा था, तभी वाहेगुरु का आदेश आया, जिसके बाद उसने सुखबीर बादल पर हमले की योजना तैयार की। 

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के भीतर सुखबीर बादल पर हमला किया गया था। कृपाण से किए गए हमले में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल घायल हो थे। करीब 90 मिनट तक सर्जरी हुई, अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वह पंजाब के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सुखबीर बादल पर हमला: कौन है आरोपी, किस बात से था खफा, अब तक क्या पता चला?

हमलावर निहंग ने क्या कहा?

जसपाल सिंह ने कहा कि वह गुरुद्वारे में जब प्रार्थना कर रहा था, तभी उसे 'वाहेगुरु' की ओर से आदेश मिला। जसपाल सिंह ने पुलिस से बताया कि उसने साल 2023 में ही संन्यास ले लिया था। उसके परिवार में बेटी और पत्नी है। वह निहंग बन गया था और नांदेड़ में सेवादार थी। पुलिस ने यह भी बताया है कि वह पहले वकालत करता था, एक फर्म में काम भी कर रहा था। उसने बताया है कि उसके साथ कोई और नहीं मिला है। 

हरसिमरत कौर बादल ने क्या कहा?

सुखबीर बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को आभार जताया है। 

यह भी पढ़ें: सुखबीर बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने क्या बताया है?

पुलिस ने बताया है कि यह हमला महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में मौजूद एक गुरुद्वारे में हुआ है। गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगट के अंदर गुरुवार को निहंग सिख ने सुखबीर बादल पर हमला कर दिया था। इस घटना के वीडियो में बादल को दाहिने हाथ पर कपड़ा लपेटे अस्पताल की इमारत के भीतर जाते देखा जा सकता है।

पहले भी बादल पर हुआ था हमला 

दिसंबर 2024 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी बादल पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तुरंत यहां यशोसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया।

यह भी पढ़ें: सुखबीर सिंह बादल को SAD के अध्यक्ष पद से क्यों देना पड़ा इस्तीफा

डॉक्टरों ने क्या बताया?

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया, 'सर्जरी डेढ़ घंटे तक चली। उनको अंदरूनी चोट लगी है और किसी नुकीली चीज से गहरा घाव का निशान है। अंदरूनी चोट का उपचार किया गया है। प्लास्टिक सर्जन ने उनकी अल्नर धमनी तंत्रिका का भी उपचार किया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।'


और पढ़ें