केंद्रीय वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण
गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के 2 अन्नमय्या के मदनपल्ले में ग्लोबल हार्टिकल्चर हब और इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए लोगों ने केंद्रीय मंत्री के सामने ही नौकरी दो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सितारमण से जनता शांत नहीं हो रही है, जिसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने लोगों को मंच से शांत करवाया। इस कार्यकम में मंच पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी, उपमुख्यमंत्री
पवन कल्याण
और मंत्री नारा लोकेश भी मौजूद थे। निर्मला सीतारमण इस दौरान भाषण देने के लिए पोडियम पर आईं, तो लोग इतना चिल्लाने लगे कि वित्तमंत्री का बोल तक नही पाईं।
कांग्रेस का सीतारमण पर हमला
लोगों द्वारा वित्त मंत्री सीतारमण से नौकरी की मांग को लेकर कांग्रेस ने उनपर हमला किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उनकी वीडियो शेयर करके कहा, 'वित्त मंत्री खुद देख रही हैं जनता में कितनी नाराजगी है। मुख्यमंत्री को लोगों को चुप कराना पड़ा।'
'उलटी गिनती शुरु हो गई'
वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने निर्मला सीतारमण की वीडियो शेयर करके एक्स पर लिखा, 'उलटी गिनती शुरु हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में भाषण देने पहुंची थीं। उनके मुंह खोलते ही जनता चिल्लाने लगी कि पहले नौकरी दो। मंच पर बैठे सीएम चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण और अनंत अंबानी हक्के-बक्के रह गए।'
कांग्रेस ने कहा कि जनता इतनी चिल्लाई कि वित्त मंत्री को भाषण बीच में ही रोकना पड़ा और चंद्रबाबू नायडू को उठकर जनता को शांत कराना पड़ा। पार्टी ने कहा कि वक्त बदल रहा है। हालांकि, आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने इसे फेक न्यूज बताया है और कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिना सबूतों को जांचे बिना उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं।