logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, जेपी नड्डा की लेंगे जगह

बीजेपी ने अपना नया अध्यक्ष चुना लिया है। अब नितिन नबीन पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। उनके सामने कोई भी चुनाव नहीं लड़ रहा था।

Nitin Nabin

नितिन नबीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सर्वसम्मति से नितिन नबीन को बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस चुनाव में कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था। पार्टी ने बताया कि उनके पक्ष में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इसके साथ ही नितिन नबीन अब बीजेपी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले यह पद जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) के पास था, जो अभी मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। 

 

नामांकन के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और अन्य बड़े नेता जैसे धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू मौजूद थे। इन नेताओं ने ही नितिन नबीन का नामांकन के. लक्ष्मण (रिटर्निंग ऑफिसर) को सौंपा। बाद में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अन्य राज्य स्तरीय नेताओं ने भी उनके समर्थन में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड जैसे कई राज्यों के नेता भी मौजूद थे। सभी ने नितिन नबीन का समर्थन किया।

 

यह भी पढ़ेंः राज्यसभा की 1 सीट के लिए बिहार में बिखर जाएगा NDA गठबंधन? हंगामे की कहानी

कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेता हैं। वह पटना में पैदा हुए और दिवंगत नेता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं, जो पहले बीजेपी के सम्मानित विधायक रह चुके थे। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाई।

 

वे पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं। उन्होंने 2006 के उपचुनाव से लेकर 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की है। हाल के चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 51,000 से ज्यादा वोटों से हराया था।

संभाल चुके हैं कई पद

बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए सरकार में वे सड़क निर्माण और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं। बाद में वे बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने।

 

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ रोजगार,  50 लाख करोड़ का निवेश, नीतीश के 'सात निश्चय-3' में क्या है?

 

पार्टी में नितिन नबीन को सिर्फ चुनाव जीतने के लिए ही नहीं, बल्कि बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को मजबूत रखने के लिए भी जाना जाता है। यह गठबंधन बिहार में एनडीए की सफलता की बड़ी वजह है। राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने काम किया है और वे छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं। नितिन नबीन की यह नई जिम्मेदारी पार्टी के लिए एक नया अध्याय शुरू करने वाली है।

Related Topic:#बीजेपी

और पढ़ें