logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ना कहीं सरकार, ना बचे विधायक-सांसद, BSP करोड़ों रुपये कहां से कमा ले रही है?  

मायावती की अगुवाई वाली BSP के पास उत्तर प्रदेश में अब एक भी विधायक या सांसद नहीं है लेकिन पार्टी की कमाई और खर्च हर साल करोड़ों रुपये का है।

mayawati

पूर्व सीएम मायावती, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कई राजनीतिक दलों को जमकर हर साल सैकड़ों करोड़ का चंदा मिल रहा है। ज्यादा ऐसे दलों को खूब चंदा मिलता है जो कहीं सरकार में हों, सरकार बनाने की स्थिति में हों या फिर ऐसी स्थिति में हो कि सरकार को प्रभावित कर सकें। इसके बावजूद बहुजन समाज पार्टी (BSP) को अभी भी अच्छा-खासा चंदा मिल रहा है और हर साल उसकी करोड़ों की आमदनी है। यह तब है जब उत्तर प्रदेश में उसके पास कोई विधायक या सांसद नहीं है। हाल ही में उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में BSP के विधायकों और सांसदों की संख्या शून्य हो गई है। इसके बावजूद BSP ने कुल 58.58 करोड़ की कमाई हुई है।

 

असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट बताती है कि साल 2024-25 में सिर्फ 6 राष्ट्रीय दलों को ही 11343 करोड़ रुपये का चंदा मिला। रोचक बात थी कि राजनीतिक दलों को मिले चंदे में से कुल 6648.563 करोड़ रुपये का चंदा 20 हजार से ज्यादा के चंदे के रूप में मिला। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बताया कि उसे एक भी चंदा ऐसा नहीं मिला जो 20 हजार से ऊपर हो। ऐसा 20 साल में पहली बार हुआ क्योंकि पिछले 19 साल से वह बताती आ रही था कि उसे 20 हजार से ऊपर का कितना चंदा मिला।

BSP के पास कितने पैसे हैं?

चुनाव आयोग के पास दी गई जानकारी के मुताबिक, मार्च 2024 में BSP के फंड में कुल 739 करोड़ रुपये थे जो 2025 में 666 करोड़ रुपये ही बचे। 31 मार्च 2025 तक BSP के पास कुल 61.52 करोड़ की भौतिक संपत्ति थी। 

 

यह भी पढ़ें: 6 अनजान पार्टियों को मिला 1700 करोड़ का चंदा, उम्मीदवार सिर्फ 15 उतारे

 

इसमें पार्टी की इमारतों की कीमत 23.40 करोड़ रुपये। फ्लैट और घरों की कीमत 9.99 करोड़, 1.76 करोड़ की जमीन, 5.65 करोड़ के फर्नीचर और फिक्स्ड आइटम और 13.30 करोड़ रुपये की गाड़ियां हैं। पार्टी ने अपने पैसे कुल 8 बैंक खातों में जमा कर रखे हैं। 

कहां से होती है कमाई?

साल 2024-25 में BSP को कुल 12.30 करोड़ रुपये पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों से मिले। 2023-24 में कुल 26.59 करोड़ रुपये मिले थे। पार्टी को अन्य जरिए से कुल 46.28 करोड़ रुपये मिले। इस तरह एक साल में उसकी कुल कमाई 58.58 करोड़ रुपये की हो गई। इसमें से 46.28 करोड़ रुपये तो पार्टी के खातों में जमा पैसों पर मिले ब्याज से ही आए। इसके अलावा, 1.41 करोड़ रुपये पार्टी की संपत्ति बेचने से भी मिले।

 

यह भी पढ़ें: BJP को ₹2,244 करोड़ का चंदा, जानें- कांग्रेस-AAP को कितना मिला


पार्टी ने 2024-25 में चुनावों पर कुल 84.46 करोड़ रुपये खर्च किए। 21.04 करोड़ रुपये सामान्य खर्च और पार्टी के कामकाज पर हुए। अन्य खर्च कुल 64 लाख रुपये का था। इस तरह साल भर में कुल 106 करोड़ रुपये खर्च हुए। यानी कमाई की तुलना में 47.71 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च हुए। 

Related Topic:#BSP

और पढ़ें